खिलाड़ियों की इंजरी पर BCCI का एक्शन, बोर्ड ने निकाली भर्ती, इतनी होनी चाहिए उम्र

Published on 11 सित॰ 2026

खिलाड़ियों की इंजरी पर BCCI का एक्शन, बोर्ड ने निकाली भर्ती, इतनी होनी चाहिए उम्र

BCCI ने इस पद पर निकाली भर्ती. (फोटो- GETTY)

BCCI Head Sports Science & Medicine: टीम इंडिया की खिलाड़ियों की इंजरी का मुद्दा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में रहा है. जिसके चलते हाल ही में नेशनल टीम के फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक वेकेंसी का विज्ञापन सोशल मीडिया पर जारी किया है. बोर्ड ने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के लिए हेड स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. लेकिन इसके लिए 60 साल से कम उम्र वाले ही आवेदन कर सकते हैं.

नितिन पटेल के इस्तीफे के बाद से खाली है पद

पिछले महीने CoE के हेड वीवीएस लक्ष्मण ने खुलासा किया था कि साल 2025 में नितिन पटेल के इस्तीफे के बाद से ही बीसीसीआई इस अहम पद के लिए किसी व्यक्ति की नियुक्ति नहीं कर पाया है. लक्ष्मण ने बताया था कि पूर्व भारतीय फिजियो एंड्रयू लीपस के साथ इस भूमिका को लेकर पूरी सहमति बन चुकी थी, लेकिन उन्होंने आखिरी पलों में लीपस ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर पीछे हटने का फैसला किया. इसके बाद डॉ. दिनशॉ पारदीवाला, डॉ. आशीष सोनी और खुद वीवीएस लक्ष्मण की सदस्यता वाली एक समिति ने पांच उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट भी किया था.

🚨 News 🚨

BCCI invites applications for the position of Head Sports Science & Medicine at the Centre of Excellence.

More Details 🔽https://t.co/6lKRGmlHKF

— BCCI (@BCCI) September 11, 2026

क्या होगी’हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन की भूमिका?

बीसीसीआई के आधिकारिक मीडिया रिलीज के मुताबिक, इस पद पर नियुक्त होने वाले एक्सपर्ट के पास भारतीय क्रिकेट के मेडिकल और फिटनेस ढांचे की बागडोर होगी. यह पद CoE के फिजियोथेरेपी हेड, भारतीय सीनियर टीम के हेड फिजियो, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग (S&C) हेड और नेशनल टीम के स्ट्रेंथ ट्रेनर्स की लाइन-मैनेजमेंट की निगरानी करेगा.

चुने गए अधिकारी को नेशनल कोचों, क्रिकेट एजुकेशन टीम और हेड ऑफ क्रिकेट के साथ तालमेल बिठाकर भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और चोट से बचाव के लिए एक ठोस फ्रेमवर्क तैयार करना होगा. खिलाड़ियों के बढ़ते वर्कलोड और हाल ही में हेड फिजियो कमलेश जैन के इस्तीफे के बीच बीसीसीआई का यह कदम भविष्य की फिटनेस रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button