Batwara 1947 X Review: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही ऑडियंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस फिल्म के पॉजिटिव रिव्यू दे रहे हैं.
Batwara 1947 X Review: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही ऑडियंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस फिल्म के पॉजिटिव रिव्यू दे रहे हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/04/batwara-1947-1-2026-08-04-16-41-49.jpg)
Batwara 1947
Batwara 1947 X Review: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था. रिलीज के बाद अब दर्शक सिनेमाघरों से फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. फिल्म को लेकर ऑडियंस की प्रतिक्रिया मिली-जुली है, लेकिन कई दर्शकों ने सनी देओल की एक्टिंग और फिल्म की कहानी की जमकर तारीफ की है.
भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म में उस दौर के दर्द, संघर्ष और लोगों की भावनाओं को दिखाने की कोशिश की गई है. फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी और अब रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू तेजी से सामने आ रहे हैं. तो चलिए जानते हैं दर्शकों को कैसी लगी ये फिल्म?
#batwara1947 is the best film of #sunnydeol carreer.
Much better than gadar.
Rating : 5/5
Congratulations #Aamirkhan for giving one more gems to Indian cinema.
It will do minimum 200 cr net in india.
— Alankar singh (@alankar6427) August 14, 2026
‘बंटवारा 1947’ को लेकर क्या बोली ऑडियंस?
फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने इसे बड़े पर्दे पर देखने लायक बताया है. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने फिल्म को ‘पैसा वसूल’ बताते हुए सनी देओल की जमकर तारीफ की. यूजर के मुताबिक, सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने दमदार अंदाज में नजर आए हैं और फिल्म सिनेमाघरों में देखने के लिए परफेक्ट है.
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) August 14, 2026
एक अन्य दर्शक ने तो फिल्म को सनी देओल के करियर की बेहतरीन फिल्मों में शामिल कर दिया. यूजर ने दावा किया कि ‘बंटवारा 1947’ ‘गदर’ से भी बेहतर फिल्म है. इतना ही नहीं इस दर्शक ने फिल्म को 5 में से 5 स्टार तक दे दिए. फिल्म की कहानी और प्रेजेंटेशन की तारीफ करते हुए यूजर ने उम्मीद जताई कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. हालांकि, सोशल मीडिया पर हर दर्शक की राय एक जैसी नहीं है. कुछ लोगों को फिल्म की कहानी और इसकी लंबाई को लेकर अलग अनुभव भी हुआ है. यही वजह है कि शुरुआती रिएक्शन को फिलहाल मिली-जुली प्रतिक्रिया कहा जा सकता है.
पहले हाफ की हुई खास तारीफ
एक दर्शक ने फिल्म के पहले हिस्से की खास तौर पर तारीफ की. उसके मुताबिक, फिल्म का पहला हाफ काफी दमदार है और विभाजन के बाद रेलवे स्टेशन पर दिखाया गया सीन बेहद भावुक कर देने वाला है. दर्शक ने आगे बताया कि दूसरे हाफ में भी फिल्म की स्टारकास्ट ने अच्छी एक्टिंग की है. इस यूजर ने फिल्म को 5 स्टार की रेटिंग देते हुए इसे इमोशनली प्रभावी बताया.
#Batwara1947 first half 🔥
PowerfullSpecially after the announcement 📣 Of partition the railway station sequence 🔥
Gearing up for the next half
Till now it’s 5 star ⭐️ ⭐️⭐️⭐️⭐️#sunnydeol
— Actor Prateek Saahu (@PrateekSahu25) August 14, 2026
विभाजन पर बनी फिल्मों में सबसे बड़ी चुनौती ये होती है कि कहानी को सिर्फ ऐतिहासिक घटनाओं तक सीमित न रखकर उसमें उस दौर के आम लोगों के दर्द और संघर्ष को भी दिखाया जाए. ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सामने आ रहे रिएक्शन से लगता है कि फिल्म ने कुछ दर्शकों को इसी इमोशनल लेवल पर प्रभावित किया है.
शबाना आजमी की एक्टिंग ने भी जीता दिल
फिल्म में दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस की खास तौर पर तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा कि शबाना आजमी ने ‘बंटवारा 1947’ में शानदार काम किया है. दर्शकों के मुताबिक, फिल्म की कहानी को इमोशनल गहराई देने में कलाकारों की परफॉर्मेंस अहम भूमिका निभाती है और शबाना आजमी अपने किरदार में प्रभाव छोड़ती हैं.
Shabana Azmi On Roles in 'Awarapan 2' and 'Batwara 1947': 'One of Hindi Cinema’s Strengths is The Ability to Absorb Melodrama'
What I have realised through it all,” Azmi tells THR India, “is that I find the greatest fulfilment in acting — whether films or theatre.
— lazy cheetah (@sangeetsandhya_) August 14, 2026
1/2 pic.twitter.com/fWUQyKXpx8
Believe It or Not #Batwara1947 Is a Long-Race Horse! 🔥
Batwara 1947 could leave #Awarapan2 behind in the long run. The powerful words spoken by Taran will truly hit the audience emotionally once they watch the film. ❤️
This is not just a film it’s built for the long run. https://t.co/gw8vO3i5FT
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) August 14, 2026
ये भी पढ़ें: 'जिसे चाहा वो नहीं मिला...', अक्षरा सिंह का नाम लिए बिना पवन सिंह ने कही अपनी दिल की बात! बताई पहली मोहब्बत की कहानी