इंतजार खत्म! आ गई Batwara 1947 के ट्रेलर की रिलीज डेट, मां के नाम Sunny Deol ने लिखा इमोशनल नोट - sunny deol has dedicated partition 1947 to his mother the films trailer will be released on this day

Published on 27 जुल॰ 2026

Sunny deol ने दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए बता दिया है कि आखिर बंटवारा 1947 का ट्रेलर कब रिलीज होगा? ...और पढ़ें

बंटवारा 1947 के ट्रेलर की रिलीज डेट आउट

बंटवारा 1947 के ट्रेलर की रिलीज डेट आउट

HighLights

  1. बंटवारा 1947 के ट्रेलर की रिलीज डेट आउट

  2. सनी देओल ने मां के साथ शेयर की तस्वीर

  3. 14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। यह बहुचर्चित ऐतिहासिक ड्रामा 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

दिल को छूने वाली है फिल्म की कहानी

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म बंटवारा 1947 इस वक्त इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के दमदार पोस्टर्स और अब तक आए दो शानदार टीजर इसकी इमोशनल कहानी की झलक दिखा चुके हैं। भारत के बंटवारे जैसे दर्दनाक दौर पर बनी यह फिल्म प्यार, त्याग और हिम्मत की एक दिल छू लेने वाली कहानी लेकर आ रही है।

sunny  (2)

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 की हुई बल्ले-बल्ले, सेंसर बोर्ड से पास हुई Sunny Deol की फिल्म; दो हिस्सों में बंटेंगे फैंस!

कब होगा ट्रेलर रिलीज

सनी देओल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया कि बंटवारा 1947 (Batwara 1947) का ट्रेलर कल यानी 28 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। कल ट्रेलर रिलीज होने से पहले सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपनी मां को अपनी सबसे बड़ी ताकत और सबसे बड़ा सहारा बताया। साथ ही बंटवारा 1947 को अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित करते हुए उनके बेपनाह प्यार, हिम्मत और अनगिनत त्याग को सलाम किया।

sunny  (1)

सनी देओल ने लिखा इमोशनल पोस्ट

पोस्ट शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, 'मेरी मां ही मेरा रब हैं। मेरा प्यार, मेरा हौसला, मेरी ताकत। बंटवारा 1947 मैं अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित करता हूं। ट्रेलर कल रिलीज होगा। हमें बेहद खुशी है कि CBFC (सेंसर बोर्ड) ने बंटवारा 1947 को बिना एक भी कट लगाए 'A' सर्टिफिकेट दिया है। इंसानियत और प्यार की कहानी कहने वाली इस फिल्म को इस पार्टिशन डे, यानी 14 अगस्त से सिनेमाघरों में जरूर देखें'।

sunny d

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी की 30 साल बाद वापसी

बंटवारा 1947 एक ऐसी इमोशनल कहानी लेकर आ रही है, जो भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाएगी। फिल्म मुश्किल हालात में भी प्यार, हिम्मत, त्याग और कभी हार न मानने वाले जज्बे की कहानी कहेगी। फिल्म में शबाना आजमी, (Shabana Azmi), सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी फिर से साथ आ रही है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी बंटवारा 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपरणा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। बंटवारा 1947 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।