Awarapan 2 First Review: इमरान हाशमी का दमदार अंदाज लोगों को पागल कर देगा, पढ़ें 'आवारापन 2' का फर्स्ट रिव्यू

Published on 14 अग॰ 2026

Time Published: Friday, August 14, 2026, 11:54 [IST]

Awarapan 2 First Review: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन' ने समय के साथ दर्शकों के बीच एक खास पहचान बना ली है। अब करीब दो दशक बाद इस फिल्म का सीक्वल 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुका है। इस फिल्म में एक बार फिर इमरान हाशमी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

'आवारापन 2' की जबरदस्त एडवांस बुकिंग
खास बात ये है कि बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' का मुकाबला सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मूवी से हो रहा है। क्लैश के बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है और इसकी एडवांस बुकिंग ने भी काफी ध्यान खींचा है। इसी बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि 'आवारापन 2' को लेकर क्रिटिक्स का क्या कहना है।

Awarapan 2 First Review

'आवारापन 2' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने

-फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'आवारापन 2' का फर्स्ट रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने इस फिल्म को 4 स्टार देते हुए इसे सुपरहिट बताया है। तरण आदर्श के मुताबिक इमरान हाशमी की शिव पंडित के किरदार में वापसी बेहद शानदार है और वह फिल्म की जान हैं।

-तरण आदर्श ने अपने रिव्यू में लिखा कि फिल्म में ऐसे कई पल हैं, जो आम दर्शकों को पसंद आ सकते हैं। इसके साथ ही फिल्म में पहले पार्ट से जुड़ी यादें भी हैं, जो 'आवारापन' के पुराने फैंस को नॉस्टैल्जिक फील कराती हैं। तरण आदर्श का मानना है कि 'आवारापन 2' दर्शकों के बीच कामयाबी हासिल कर सकती है।

पहली फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाना आसान नहीं था

-साल 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' को शुरुआत में भले ही वैसा रिस्पॉन्स न मिला हो लेकिन समय के साथ फिल्म ने दर्शकों के बीच कल्ट स्टेटस हासिल कर लिया है। फिल्म के गाने, इमरान हाशमी का किरदार और मोहित सूरी का निर्देशन आज भी फैंस के बीच याद किया जाता है।

-ऐसे में 'आवारापन 2' के सामने सबसे बड़ी चुनौती पहली फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाने की थी। तरण आदर्श के मुताबिक इमरान हाशमी, डायरेक्टर मोहित सूरी और विशेष फिल्म्स की पहली फिल्म से बनी पहचान को देखते हुए सीक्वल से उम्मीदें काफी ज्यादा थीं।

क्या है 'आवारापन 2' की कहानी?

-तरण आदर्श के रिव्यू के मुताबिक 'आवारापन 2' की कहानी का सबसे अहम हिस्सा शिवम और एक बच्चे के बीच का रिश्ता है। इस बार कहानी एक अलग दिशा में आगे बढ़ती है और इसमें इमोशनल हिस्से के साथ-साथ कई जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलते हैं।

-फिल्म की शुरुआत को भी तरण आदर्श ने काफी प्रभावशाली बताया है। कहानी की शुरुआत में ही बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे को सामने रखा जाता है, जिससे फिल्म का माहौल शुरू से ही तैयार हो जाता है। हालांकि जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, फिल्म कुछ ऐसे सब-प्लॉट्स में चली जाती है, जिन्हें रिव्यू के मुताबिक कम किया जा सकता था।

डायरेक्टर नितिन कक्कड़ की हुई तारीफ

-'आवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। तरण आदर्श ने डायरेक्टर के काम की जमकर तारीफ की है। उन्होंने खास तौर पर फिल्म के कुछ सीन्स का जिक्र किया है, जिनमें बैंकॉक की सड़कों पर फिल्माया गया कार चेज सीक्वेंस, दिशा पाटनी, अनिरुद्ध रावल और पूरन गब्बी के किरदारों की बैकस्टोरी और फिल्म का क्लाइमैक्स शामिल है।

-डायरेक्टर ने पहली 'आवारापन' से जुड़े कुछ सीन्स को भी नई फिल्म में शामिल किया है। ये पुराने पलों की याद दिलाते हैं और दोनों फिल्मों के बीच एक कनेक्शन बनाने में मदद करते हैं। ऐसे सीन्स पुराने फैंस के लिए फिल्म को और ज्यादा खास बना सकते हैं।

शिव पंडित के किरदार पर रखा गया पूरा फोकस

फिल्म की कहानी लिखने वाले बिलाल सिद्दीकी और विशेष भट्ट ने शिव पंडित के किरदार को कहानी के केंद्र में रखा है। तरण आदर्श के मुताबिक लेखकों ने इस बात का खास ध्यान रखा है कि कहानी की असली रीढ़ यानी शिव पंडित का किरदार कहीं पीछे न छूटे। फिल्म में कई ऐसे सीन हैं, जहां कहानी और इमोशन को सही समय पर उभारने की कोशिश की गई है। यही वजह है कि कुछ सीन्स दर्शकों के जेहन में लंबे समय तक रह सकते हैं।

'आवारापन 2' को तरण आदर्श ने दिए 4 स्टार

-आपको बता दें कि तरण आदर्श ने 'आवारापन 2' मूवी को 4 स्टार दिए हैं और फिल्म को जबरदस्त हिट बताया है। इमरान हाशमी की दमदार वापसी, एक्शन, इमोशन और पहली फिल्म से जुड़ी नॉस्टैल्जिक यादों को फिल्म की बड़ी खूबियों में गिना गया है। हालांकि कुछ सब-प्लॉट्स कहानी को थोड़ा भटकाते हैं लेकिन इसके बावजूद फर्स्ट रिव्यू फिल्म के पक्ष में जाता नजर आ रहा है।

-क्रिटिक्स के इस पॉजिटिव रिव्यू के बाद दर्शक 'आवारापन 2' मूवी को कितना पसंद करते हैं और बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947'के साथ हुई टक्कर में इमरान हाशमी की फिल्म कितना कमाल दिखा पाती है।