Asian Games 2026 Live: भारत को 39वां पदक, ईशा ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता रजत, पिंकी को कुराश में कांस्य

Published on 28 सित॰ 2026

11:29 AM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: ईशा ने जीता दिल

ईशा की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....

11:22 AM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: ईशा ने जीता रजत

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद ईशा सिंह ने रजत पदक जीत लिया है। सांस रोक देने वाले इस फाइनल में ईशा एक वक्त तीसरे स्थान पर लुढ़क गई थीं। हालांकि, इसके बाद ईशा ने जबरदस्त वापसी की और रजत पदक हासिल किया। एक वक्त 40 शॉट के बाद दूसरे और तीसरे स्थान की शूटरों के बीच स्कोर बराबर रहा। दूसरे स्थान पर नॉर्थ कोरिया की किम ह्योन सुक 34 के स्कोर के साथ थीं। और तीसरे स्थान पर ईशा के भी 34 अंक थे। ऐसे में तीसरे स्थान के लिए ईशा और किम के बीच शूट ऑफ टाईब्रेकर हुआ। हर शूटऑफ में पांच शॉट्स मिलते हैं। पांच में सबसे ज्यादा बार सटीक निशाना लगाने वाली खिलाड़ी जीतती है। हालांकि, दो शूटऑफ में दोनों के पांच-पांच में से तीन-तीन शॉट्स सटीक निशाने पर लगे। मुकाबला तीसरे शूटऑफ में गया और इसमें ईशा ने जीत हासिल की। उनके तीन शॉट्स सटीक निशाने पर लगे और किम के दो शॉट्स। किम को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

फिर गोल्ड के लिए ईशा का मुकाबला चीन की जियारुइक्सुआन जियाओ से हुआ। आखिरी शॉट के बाद स्कोर 38-38 से बराबर और फिर गोल्ड के लिए मुकाबला शूट ऑफ टाईब्रेकर में पहुंचा। पहले शूटऑफ में जियाओ और ईशा के पांच में से चार शॉट सटीक निशाने पर लगे और फिर एक और टाईब्रेकर खेला गया। इसमें जियाओ ने जीत हासिल की। उनके तीन शॉट्स सटीक निशाने पर लगे, जबकि ईशा के दो शॉट्स सटीक निशाने पर लगे। इस तरह ईशा स्वर्ण से चूक गईं। हालांकि, कड़े मुकाबले के बाद उन्होंने रजत जीता, जिसपर उन्हें गर्व होगा। इसी स्पर्धा में मनु भाकर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थीं। ईशा ने अकेले क्वालिफाई किया था।

विज्ञापन

11:17 AM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: हाईवोल्टेज ड्रामा

25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा में हाईवोल्टेज ड्रामा जारी है। शूटऑफ में किम को पछाड़ने के बाद उनका मुकाबला चीन की  जियारुइक्सुआन से हुआ। स्कोर 38-38 की बराबरी पर रहा और फिर गोल्ड के शूटऑफ हो रहा है। हालांकि, इस शूटऑफ में भी दोनों ने पांच में से चार शॉट निशाने पर लगाए। और स्कोर फिर से बराबर रहा और अब एक और शूटऑफ होगा।

11:15 AM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: ईशा ने किम ह्योन सुक को हराया

तीसरे शूट ऑफ में ईशा के पांच में से तीन शॉट निशाने पर लगे, जबकि किम के दो शॉट निशाने पर लगे। ऐसे में किम बाहर हो गईं, और ईशा ने टॉप 2 में जगह बना ली है। अब ईशा की लड़ाई गोल्ड के लिए चीन की जियारुइक्सुआन से है।

11:12 AM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल

हाई ड्रामा! ईशा सिंह और किम ह्योन सुक के बीच दूसरे और तीसरे स्थान के लिए जंग है। स्कोर 32-32 की बराबरी पर रहने के बाद दो शूट ऑफ हो चुके हैं और दो शूट ऑफ के बाद भी स्कोर बराबरी पर रहा है। स्कोर 34-34 से बराबर है और तीसरे शूटऑफ में जा चुका है। पहले शूटऑफ में भी दोनों के पांच में से तीन शॉट निशाने पर लगे और ऐसा ही दूसरे में भी हुआ।

11:07 AM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: ईशा सिंह ने पदक पक्का किया

ईशा सिंह ने बेहद दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए परफेक्ट 5/5 सीरीज हासिल की और अपना पदक पक्का कर लिया है। इस शानदार सीरीज के साथ ईशा ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल में भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया है। फाइनल के निर्णायक दौर में पहुंचते समय वह शीर्ष पर चल रही चीन की शियाओ जियारुइक्सियान और उत्तर कोरिया की किम ह्योन सुक से सिर्फ एक हिट पीछे हैं। ऐसे में ईशा के पास पदक का रंग बदलने का पूरा मौका है।

40 शॉट के बाद स्थिति

खिलाड़ी स्कोर स्थिति
किम ह्योन सुक 32 आगे
शियाओ जियारुइक्सियान 32 आगे
ईशा सिंह 31 तीसरे स्थान पर
त्रिन्ह थू विन्ह 30 40 शॉट के बाद बाहर
शांग काइयान 24 35 शॉट के बाद बाहर
तिएन चिया-चेन 17 30 शॉट के बाद बाहर
हानियेह रोस्तमियान 14 25 शॉट के बाद बाहर
बोंग सेओरिन 11 20 शॉट के बाद बाहर

विज्ञापन

विज्ञापन

11:02 AM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल

मुकाबले के बीच रैंकिंग तेजी से बदल रही है! ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उन्होंने नवीनतम सीरीज में 5 में से 4 शॉट सही लगाए और फिलहाल शीर्ष पर बनी हुई हैं। वह चीन की शियाओ और उत्तर कोरिया की किम के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। किम ने भी इस सीरीज में 5/5 का परफेक्ट स्कोर किया।

25 शॉट के बाद स्टैंडिंग:

स्थान निशानेबाज स्कोर
1 शियाओ जियारुईशियान 20
1 ईशा सिंह 20
1 किम ह्योन सुक 20
4 शांग काइयान 18
4 त्रिन्ह थू विन्ह 18
6 तिएन चिया-चेन 15
7 हानियेह रोस्तमियां 14 — 25 शॉट के बाद बाहर
8 बोंग सेओरिन 11 — 20 शॉट के बाद बाहर

10:53 AM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: पिंकी ने कुराश में जीता कांस्य

पिंकी बलहारा ने महिलाओं के 78 किग्रा कुराश में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने 2018 एशियन गेम्स के अपने प्रदर्शन को दोहराया। सेमीफाइनल में पिंकी को दक्षिण कोरिया की मौजूदा 2026 एशियन चैंपियन मो सुमिन से हार का सामना करना पड़ा। पूरे मुकाबले में पीछे रहने वाली पिंकी 0-5 से मुकाबला हार गईं। टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक कांस्य पदक के लिए कोई प्लेऑफ मुकाबला नहीं होता। सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को कांस्य पदक दिया जाता है। इस तरह पिंकी ने भारत के लिए एक और पदक पक्का किया।

dtqln284

10:45 AM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में ज्योति बाहर, चिकिता क्वार्टर फाइनल में

महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में ज्योति सुरेखा वेन्नम का सफर खत्म हो गया है। उन्हें 14 वर्षीय कोरियाई प्रतिभाशाली तीरंदाज कांग योनसेओ ने हराया। कांग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 150 का परफेक्ट स्कोर किया, जबकि ज्योति 146 अंक ही बना सकीं। ऐसे में भारतीय तीरंदाज के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची। वहीं, चिकिता तनीपार्थी ने रोमांचक शूट-ऑफ में चीनी ताइपे की चेन यी-हुआन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। 15 नियमित शॉट के बाद दोनों तीरंदाज 148-148 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद मुकाबला टाई-ब्रेकर में पहुंचा।

शूट-ऑफ में चिकिता ने दबाव के बीच शानदार निशाना लगाते हुए बुल्सआई पर तीर मारा। चेन ने भी 10 का स्कोर किया, लेकिन उनका तीर केंद्र से थोड़ा दूर रहा। इस तरह चिकिता ने जीत हासिल की। अब क्वार्टर फाइनल में चिकिता का सामना इंडोनेशिया की नुरिसा दियान अशरीफा से होगा।

10:29 AM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: टेनिस में महिला युगल के पहले दौर में भारत हारा

भारत की अंकिता रैना और ऋतुजा भोसले की महिला युगल जोड़ी को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 7-5 से जीता, लेकिन कजाकिस्तान की यूलिया पुतिन्त्सेवा और अन्ना डेनिलिना ने दूसरे सेट में 6-3 से वापसी की। इसके बाद टाई-ब्रेकर में कजाकिस्तान की जोड़ी ने 10-5 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

rur7c18c