Adarsh Baal Vidyalaya का आएगा दूसरा धमाकेदार सीजन, पहले से ज्यादा गुल खिलाएगा 'गोल्डी रंधावा' - deven bhojani revealed adarsh baal vidyalaya second season in process talk about his character goldi randhawa

Published on 21 अग॰ 2026

अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज आदर्श बाल विद्यालय को काफी पसंद किया गया था। अब सीरीज के एक्टर ने इसके दूसरे सीजन पर भी खुलासा कर दिया है।

आदर्श बाल विद्यालय 2 पहले से अधिक होगा रोमांचक/ फोटो- Instagram

आदर्श बाल विद्यालय 2 पहले से अधिक होगा रोमांचक/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. आदर्श बाल विद्यालय का दूसरा सीजन जल्द आ रहा है

  2. देवेन भोजानी का किरदार गोल्डी रंधावा होगा अभिनेता 

  3. नीना गुप्ता के साथ वेब सीरीज 'चुंबक' में दिखेंगे प्रभावशाली

दीपेश पांडे, मुंबई। टेलीविजन में बा बहू और बेबी तथा ऑफिस ऑफिस जैसे धारावाहिकों से अभिनेता देवेन भोजानी ने कॉमेडी भूमिकाओं में खूब लोकप्रियता बटोरी। हालांकि, इन दिनों वह टीवी से दूरी बनाकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उन भूमिकाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो उनकी कॉमेडी छवि से अलग हो।

हालिया प्रदर्शित वेब सीरीज आदर्श बाल विद्यालय में राजनेता गोल्डी रंधावा की भूमिका के बाद वह आगामी दिनों में वेब सीरीज चुंबक में नजर आएंगे।

आदर्श बाल विद्यालय के चल रही हैं दूसरे सीजन की तैयारी

आदर्श बाल विद्यालय का दूसरा सीजन भी बनने जा रहा है। देवेन कहते हैं, "मैंने इस शो में निर्देशक से बात करके गोल्डी रंधावा की भूमिका में कई जगह सुधार भी किया था। जिसके लिए मुझे निर्देशक की तरफ से काफी प्रोत्साहन भी मिला। अब तो इसका दूसरा सीजन भी आने वाला है। मुझे बताया गया है कि दूसरे सीजन में गोल्डी रंधावा और भी ज्यादा गुल खिलाएगा।’ टीवी से अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने काम को लेकर देवेन कहते हैं, ‘टीवी में मैंने काफी कॉमेडी की है।"

उन्होंने आगे कहा, "पिछले पांच वर्षों से मैंने टीवी से थोड़ी दूरी बनाई है और डिजिटल प्लेटफार्म पर काम कर रहा हूं। यहां मैंने जानबूझ कर अलग अलग भूमिकाएं चुनी, ताकि मैं यह साबित कर पाऊं कि मैं सिर्फ कामेडी ही नहीं, दूसरी भूमिकाएं भी अच्छी तरह से कर सकता हूं। स्कूप, ताजा खबर, ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे वेब सीरीज तथा मर्डर मुबारक फिल्म हर प्रोजेक्ट में मैंने अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं निभाई। आगे भी जो प्रोजेक्ट्स हैं, उनमें भी मेरा काम अलग-अलग किस्म का है।"

Untitled design (3)

'मेरे पास अच्छे रोल्स आ रहे हैं'

देवेन ने फिल्म कमांडो 2 तथा वेब सीरीज द हंट समेत कई टीवी धारावाहिकों का निर्देशन भी किया है। बतौर निर्देशक वह एक और फिल्म शुरू करने वाले थे, लेकिन फिलहाल के लिए उस पर काम रोका हुआ है। इसका कारण वह बताते हैं, ‘फिलहाल बतौर कलाकार मेरे पास एक के बाद अच्छे और दिलचस्प प्रस्ताव आ रहे हैं। इसलिए मैं एक साथ दोनों तरफ ध्यान नहीं दे पा रहा हूं।

बतौर निर्देशक जब आप किसी प्रोजेक्ट पर जुटते हैं तो एक डेढ़ साल कुछ और नहीं कर पाते हैं। लेखन से लेकर प्लानिंग, शूटिंग, एडिटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन सब में काफी समय जाता है। तो मैंने सोचा कि फिलहाल क्यों न सिर्फ अभिनय पर ही ध्यान दिया जाए।’

Screenshot 2026-08-21 203203

अपनी आगामी वेब सीरीज चुंबक के बारे में देवेन बताते हैं, ‘यह शो एक महीने में नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगा। इसमें मैं और नीना गुप्ता (अभिनेत्री) केंद्रीय भूमिकाओं में हैं। शो पांच जोड़ियों की कहानी है, जिसमें कहानी हमारी जोडी के इर्द गिर्द घूमती है। इस शो में एक बार फिर मेरी अलग भूमिका है।’