Aaj Ka Rashifal 12 September Saturday Shanivar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 12 सितंबर 2026 को ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार शनिवार को भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष को शुक्ल पक्ष की शनिवार तिथि (Amavasya Tithi) है। 12 सितंबर शनिवार का दिन किन राशि (aaj ka Rashifal 2026) के लोगों को फायदा मिल सकता है और किन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, पढ़ें 12 सितंबर का राशिफल (12 September Aaj ka Rashifal) ।
धनु राशि दैनिक राशिफल (Dhanu Daily Horoscope)
आज का राशिफल (Rashifal) धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में माहौल सुखद रहेगा और दोस्तों व परिचितों का सहयोग मिलेगा। घर में किसी शुभ काम की योजना बन सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर भी कोई अच्छी योजना बनेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और व्यापार में नए संपर्क फायदा पहुंचा सकते हैं। हालांकि साझेदारी से पहले सामने वाले की पूरी जानकारी जरूर लें।
करियर और पढ़ाई के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। पुराने काम पूरे होंगे और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में भी माहौल सकारात्मक रहेगा। लकी नंबर 9 और लकी रंग हल्दी पीला रहेगा। उपाय के तौर पर भगवान विष्णु का स्मरण करें और पीली वस्तुओं का दान करें।
मकर राशि दैनिक राशिफल (Makar Daily Horoscope)
मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम भी मिल सकता है। परिवार के लोग आपकी व्यस्तता को समझेंगे और सहयोग करेंगे। घर के किसी बड़े फैसले में बुजुर्गों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। नौकरी में नई भूमिका या जिम्मेदारी मिल सकती है। काम करने के तरीके में बदलाव करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
व्यापार में भी योजनाओं पर ध्यान देने से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। छात्रों को नियमित पढ़ाई और एकाग्रता का लाभ मिलेगा। ज्यादा काम के कारण थकान और नींद की परेशानी हो सकती है, इसलिए आराम पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और घरेलू खर्च सामने आ सकते हैं। बचत को प्राथमिकता दें और जोखिम वाले निवेश से बचें। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा।लकी नंबर 8 और लकी रंग नीला रहेगा। शनि मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल (Kumbh Daily Horoscope)
कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सावधानी और समझदारी से आगे बढ़ने का है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें। गुस्से में तुरंत जवाब देने के बजाय शांत होकर बात करना बेहतर रहेगा।
नौकरी (Job) में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं, जो आगे चलकर फायदा दे सकती है। व्यापार में लगातार मेहनत से नए अवसर मिलेंगे। करियर और शिक्षा के मामले में छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। तकनीकी और रचनात्मक काम करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ज्यादा स्क्रीन टाइम से मानसिक थकान हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में ब्रेक लें। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन अचानक खर्च भी हो सकता है। प्रेम जीवन में धैर्य रखें। लकी नंबर 4 और लकी रंग लेमन यलो रहेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं।
मीन राशि दैनिक राशिफल (Meen Daily Horoscope)
मीन राशि वालों के लिए शनिवार परिवार के वरिष्ठ लोगों की सलाह काफी काम आएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप अच्छी तरह संभालेंगे और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई नई योजना शुरू करने से पहले सभी जरूरी तैयारी और दस्तावेज पूरे कर लें। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी काम में देरी होने पर परेशान होने के बजाय धैर्य बनाए रखें।
छात्रों को पढ़ाई के लिए नियमित दिनचर्या बनानी चाहिए। स्वास्थ्य की बात करें तो अनियमित दिनचर्या के कारण थकान महसूस हो सकती है। पर्याप्त नींद और सुबह की सैर से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन बेवजह खर्च करने से बचना जरूरी है। पुराना भुगतान मिलने से राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में शांत बातचीत से भरोसा बढ़ेगा। लकी नंबर 1 और लकी रंग ऑलिव ग्रीन रहेगा। अन्न का दान करें।
यह भी पढ़ें: Weekly Rashifal 14-20 September 2026: मेष के विरोधियों से रहें सावधान, वृष को दुर्घटनाओं से हो सकता है नुकसान, मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल