89,999 वाला Google Pixel 11 सिर्फ 49,999 में! जानिए कैसे बचा सकते हैं 40 हजार, समझे ऑफर

Published on 14 अग॰ 2026

Google  ने अपनी नई Pixel 11 सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है. सीरीज के सबसे सस्ते मॉडल Pixel 11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है. हालांकि लॉन्च इवेंट में सामने आए ऑफर्स को देखें तो कुछ ग्राहकों के लिए इस फोन की इफेक्टिव कीमत 49,999 रुपये तक आ सकती है. यानी सही बैंक ऑफर और पुराने फोन के एक्सचेंज का फायदा उठाने पर करीब 40 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है. लेकिन 49,999 रुपये की कीमत को लेकर एक बात साफ समझना जरूरी है.

89,999 रुपये का फोन 49,999 रुपये में कैसे?

Pixel 11 की कीमत सीधे 49,999 रुपये नहीं हुई है. यह कीमत बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू को जोड़ने के बाद बनती है. इसलिए हर ग्राहक को Pixel 11 इतनी कम कीमत में मिलेगा, यह जरूरी नहीं है. आपको मिलने वाला फायदा आपके बैंक कार्ड और एक्सचेंज किए जा रहे फोन की कीमत पर निर्भर करेगा.

---विज्ञापन---

बैंक कार्ड से मिलेगा 10 हजार रुपये तक कैशबैक

गूगल ने Pixel 11 की खरीदारी पर चुनिंदा कार्ड यूजर्स के लिए 10,000 रुपये तक के कैशबैक का ऐलान किया है.  HDFC और ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को यह फायदा मिल सकता है.Pixel स्मार्टफोन्स की बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी.

एक्सचेंज पर 9 हजार रुपये का बोनस

बैंक ऑफर के अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 9000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. इसके साथ पुराने फोन की वास्तविक एक्सचेंज वैल्यू अलग से जुड़ जाएगी. यानी अगर आपको पूरा 10,000 रुपये का बैंक कैशबैक और 9,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलता है, तो शुरुआती कीमत में कुल 19,000 रुपये की कमी हो जाएगी.

---विज्ञापन---

49,999 रुपये की कीमत के लिए क्या करना होगा?

अब 89,999 रुपये की कीमत वाले Pixel 11 को 49,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत तक लाने के लिए बाकी करीब 21,000 रुपये का फायदा पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू से आना चाहिए. इसका मतलब है कि आपको पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू अच्छी हो और आपको आपको सभी ऑफर्स का पूरा फायदा मिले, तभी फोन की प्रभावी कीमत 49,999 रुपये के आसपास पहुंच सकती है.

ये भी पढ़ें- Google का सबसे महंगा फोन लॉन्च, एक मोबाइल की कीमत में आ जाएगी Bullet 350; जानें फीचर्स

---विज्ञापन---

15 हजार रुपये के पुराने फोन पर कितना फायदा?

मान लीजिए आपके पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू 15000 रुपये है. अगर इस पर आपको 9000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी मिल जाता है तो कुल फायदा 34,000 रुपये तक हो सकता है. इस हिसाब से 89,999 रुपये वाला Pixel 11 करीब 55,999 रुपये की प्रभावी कीमत में पड़ सकता है.

30-40 हजार रुपये तक बचत का मौका

अगर पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू 15,000 रुपये से ज्यादा हौ और बैंक कैशबैक व एक्सचेंज बोनस का पूरा फायदा मिल जाता है, तो बचत और बढ़ सकती है. अधिकतम ऑफर्स और अच्छी एक्सचेंज वैल्यू की स्थिति में Pixel 11 की प्रभावी कीमत 49,999 रुपये के आसपास पहुंच सकती है.

---विज्ञापन---

इसलिए खरीदारी से पहले अपने पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और लागू बैंक ऑफर जरूर चेक करना जरूरी होगा.

ये भी पढे़ं- Google Pixel 11 Series लॉन्च, 89,999 रुपये से शुरू है कीमत, धांसू AI फीचर्स से लैस, जानें हर मॉडल की डिटेल

---विज्ञापन---