8% सिगरेट बनाने वाली कंपनी के शेयर, निवेशकों को खटक रही है यह बात

Published on 28 जुल॰ 2026

Jul 28, 2026 03:19 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Godfrey Phillips India Ltd Q1 Results: कंपनी के शेयरों का दाम आज 8 प्रतिशत लुढ़क गया
  • जून तिमाही के नतीजों से निवेशक नाखुश नजर आ रहे हैं
Godfrey Phillips share falls 8 percent check why

गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों का दाम आज मंगलवार को 8 प्रतिशत लुढ़क गया।

Godfrey Phillips India Ltd Q1 Results: सिगरेट बनाने वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयरों में आज भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर आज मंगलवार को 8.6 प्रतिशत तक लुढ़क गया था। कंपनी ने सोमवार को पहली के नतीजों का ऐलान किया था। सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट घट गया है।

बीएसई में गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया का शेयर आजड 2119.10 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 8.6 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2018.05 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर चला आया था।

कितना रहा नेट प्रॉफिट

गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने बताया है कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बताया कि टैक्स में बढ़ोतरी के कारण उसका मुनाफा घटा। कंपनी ने बताया कि उसने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 356.28 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

पिछले एक साल से संघर्ष कर रही है कंपनी (Godfrey Phillips India Ltd Share price)

सिगरेट बनाने वाली कंपनी की शेयर बाजार में बीते एक साल के दौरान स्थिति अच्छी नहीं रही है। 1 साल में इस स्टॉक का दाम 29 प्रतिशत की गिरा है। हालांकि, इसके बाद भी दो साल में इस स्टॉक की कीमतों में 41 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 193 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, 5 साल में यह स्टॉकग 480 प्रतिशत बढ़ा है।

क्या कुछ कहा सीईओ ने

कंपनी के सीईओ शरद अग्रवाल ने कहा, ''वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में लागू की गई भारी कर वृद्धि के कारण पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में मुनाफा 44 प्रतिशत घट गया।'' वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में ऑपरेशनल रेवन्यू दोगुना होकर 3,819.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,813.26 करोड़ रुपये था। कंपनी ने समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 2,614 करोड़ रुपये का उत्पाद शुल्क दिया।

बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

इस कंपनी ने निवेशकों को 2025 में बोनस शेयर दिया था। कंपनी ने तब 1 पर 2 शेयर निवेशकों को बोनस शेयर के तौर पर बांटा था। 2025 में ही कंपनी ने एक शेयर पर 77 रुपये का डिविडेंड दिया था। कंपनी शेयर बाजार में पिछले साल 2 बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी।

(भाषा के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें