इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 साल बाद फिर बुरी तरह रौंदा, पारी और 103 रनों से दी करारी शिकस्त

Published on 21 अग॰ 2026

Aug 21, 2026 09:10 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 103 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

England vs pakistan

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक शिकस्त दी है। लीड्स में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया है। लीड्स में लगातार दूसरी बार पाकिस्तान की टीम पारी के अंतर से हारी है। इससे पहले 2018 में पाकिस्तान को इंग्लैंड ने एक पारी और 55 रनों से मात दी थी। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 135 रन ही बना सकी। पाकिस्तानी बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि करीब तीन दिन तक चले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम दो बार ऑलआउट हुई है। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्शन और जोश टंग सबसे सफल गेंदबाज रहे।

पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 135 पर सिमटी

पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। दोनों पारियों में टीम के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। दूसरी पारी में पाकिस्तान के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। पाकिस्तान को दूसरे ही ओवर में इमाम उल हक के रूप में पहला झटका लगा। वह खाता भी नहीं खोल सके। जोफ्रा आर्चर ने पाकिस्तान को पहला झटका दिया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज अजान अवैस भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और 14 गेंद में 9 रन बनाकर जोफ्रा का शिकार बने।

पिछली पारी में अर्धशतक लगाने वाले स्टार बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक दूसरी पारी में 29 गेंद में 15 रन ही बना सके। सऊद शकील ने 24 गेंद में 14 और शान मसूद 56 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान सलमान अली आगा 8 गेंद में 4 रन ही बना पाए। अली उसमान ने 7 और खुर्रम शहजाद ने आठ रन बनाए।

पहली पारी में जोश टंग (5-46) और ओली रॉबिन्सन (5-51) की शानदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान ने 171 रन पर अपने सभी 10 विकेट गंवा दिए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 89.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 409 रन बनाए। इंग्लैंड ने 238 रनों की बढ़त हासिल की। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 135 रन ही बना पाई और मैच एक पारी और 103 रनों से गंवा दिया। इंग्लैंड ने खत्म होने कल के 8 विकेट पर 366 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 409 रन बनाये और 238 रन की भारी बढ़त हासिल की। लीड्स में पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार पारी से हार का सामना करना पड़ा है; इससे पहले 2018 में भी उन्हें पारी और 55 रनों से हार मिली थी।