8,000 mAh बैटरी वाला Oppo का नया 5G फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 6.57-इंच की बड़ी डिस्प्ले भी - oppo a7 pro launched with 8000 mah battery mediatek processor price specifications

Published on 9 सित॰ 2026

ओप्पो ने चीन में 8000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर और 6.57-इंच 120Hz डिस्प्ले के साथ Oppo A7 Pro ...और पढ़ें

8,000 mAh बैटरी वाला Oppo का नया 5G फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 6.57-इंच की बड़ी डिस्प्ले भी

8,000 mAh बैटरी वाला Oppo का नया 5G फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 6.57-इंच की बड़ी डिस्प्ले भी  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने चीन में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Oppo A7 Pro के नाम से पेश किया है। Oppo A सीरीज का ये नया डिवाइस तीन कलर ऑप्शन में आया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.57-इंच की बड़ी डिस्प्ले भी मिल रही है। साथ ही डिवाइस में MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट है।

डिवाइस में 8GB तक RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिल रही है। इसके अलावा फोन में 8,000mAh की बैटरी मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत के बारे में जान लें।

Oppo A7 Pro की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Oppo A7 Pro के 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 यानी लगभग 31,000 रुपये से शुरू होती है। जबकि फोन के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 2,499 यानी लगभग 35,000 रुपये है।

हैंडसेट को आप डेजर्ट ब्राउन, एवरी स्टेप ब्लॉसम्स और राइडिंग द वेव्स कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। ये डिवाइस अभी चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 11 सितंबर से इसकी सेल शुरू हो जाएगी।

Oppo A7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट मिल रहा है। फोन में 6.57-इंच की Full HD+ डिस्प्ले है। डिस्प्ले में 800 निट्स तक की टिपिकल ग्लोबल ब्राइटनेस मिल रही है, और इसकी पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स तक जा सकती है जिससे इस फोन को धूप या तेज लाइट वाली जगह में भी यूज करना आसान हो जाता है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस में IP69K रेटिंग भी मिल रही है।

Oppo A7 Pro के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Oppo A7 Pro में f/1.9 अपर्चर, 25mm इक्विवेलेंट फोकल लेंथ और ऑटोफोकस वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस फोन के रियर कैमरे में 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में f/2.1 अपर्चर और 25mm फोकल लेंथ वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है।

कनेक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, NFC, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और USB Type-C मिल रहा है। फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा फोन में 8,000mAh की बैटरी, 45W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।