6700 किलोमीटर दूर बेइज्जत होने गया पाकिस्तानी क्रिकेटर, CPL में मचा रहा था तबाही

Published on 11 सित॰ 2026

Sep 11, 2026 10:59 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

सैम अयूब इंग्लैंड सिर्फ अपनी बेइज्जती कराने गए थे। सीपीएल में उन्होंने शतक जड़ा था, मगर इंग्लैंड के खिलाफ वह तीसरे टेस्ट में 1 रन भी नहीं बना सके। दोनों पारियों में पर 0 पर आउट हुए।

Saim Ayub

सैम अयूब

कभी आपने किसी ऐसे खिलाड़ी के बारे में सुना है जो 6700 किलोमीटर दूर सिर्फ अपनी बेइज्जती कराने पहुंचा हो? शायद नहीं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही पाकिस्तान क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उन्हें लगातार हार पे हार का सामना करना पड़ रहा है। 19 अगस्त से शुरू हुए इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इतना निराशाजनक प्रदर्शन किया कि उनके देश के पूर्व क्रिकेटर भी अपमानित महसूस कर रहे हैं। सबसे ज्यादा बेड़ा गर्क उनके बल्लेबाजों ने किया, जो इस टूर पर एक भी बार 300 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं।

पीसीबी ने 7 खिलाड़ियों को किया रिप्लेस

पहले दो टेस्ट मैच हारने के साथ पाकिस्तान ने सीरीज भी गंवा दी थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस हार से आहत होकर स्क्वॉड में आधे दर्जन से ज्यादा बदलाव कर दिए, यहां तक कोचिंग स्टाफ भी बदल डाला। मगर पाकिस्तान का प्रदर्शन सुधरा नहीं बल्कि बिगड़ा।

पीसीबी ने तीसरे टेस्ट से पहले अपने स्क्वॉड में 7 खिलाड़ियों को रिप्लेस किया। जो नए खिलाड़ी टीम में शामिल हुए उनमें सैम अयूब का भी नाम शामिल है।

सैम अयूब सीपीएल में मचा रहे थे तबाही

सैम अयूब पाकिस्तान के लिए लिमिटेड ओवर क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। यही वजह है कि उन्हें कई विदेशी लीग्स में भी खेलने का मौका मिलता है।

जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट मैच खेल रही थी तो सैम अयूब कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल 2026 में तबाही मचा रहे थे।

सैम अयूब ने इस लीग में तीन ही मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने एक शतक जड़कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। जैसे ही सैम अयूब रंग में आए और उन्होंने शतक जड़ा तो उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बुलावा कि उन्हें तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है।

पीसीबी की इस बात को सैम अयूब ने नहीं टाला और सीपीएल से सीधा ही इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए। कौन क्रिकेटर भला ही अपनी टेस्ट टीम के लिए खेलने का मौका गंवाना चाहेगा।

6700 किलोमीटर दूर किया ट्रैवल

हालांकि यह फैसला सैम अयूब पर भारी पड़ गया। लगभग 6700 किलोमीटर दूर ट्रैवल करके गए अयूब इंग्लैंड के खिलाफ एक भी रन नहीं बना पाए।

जी हां, एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में वह 10वीं गेंद पर 0 पर आउट हो गए, वहीं दूसरी पारी में वह गोल्डन डक पर आउट हुए। इन दोनों ही मौकों पर सैम अयूब को ओली रॉबिन्सन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। पाकिस्तान का बड़े गर्क पहले ही हो रखा था कि सैम अयूब और बेइज्जती कराने इंग्लैंड पहुंच गए।

इंग्लैंड के खिलाफ 1 रन भी नहीं बना पाए

जो सैम अयूब सीपीएल में अच्छे रंग में दिख रहा था, वह 6700 किलोमीटर दूर अपनी बेइज्जती कराने पहुंचा। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने कुल 11 गेंदें खेली जिसमें वह एक भी रन नहीं बना सके।

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें