सस्ते 5G फोन का इंतजार खत्म, देसी ब्रांड ला रहा 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाला मॉडल, बॉडी भी सॉलिड

Published on 11 सित॰ 2026

Sep 11, 2026 04:23 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

देसी ब्रांड लावा का नया स्मार्टफोन Lava Bold N4 Pro 5G भारत में 18 सितंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले कंपनी ने Amazon पर इसकी माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया है, जहां कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है।

Lava Bold N4 Pro 5G

Lava Bold N4 Pro 5G भारत में 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा।

Lava Bold N4 Pro 5G India Launch Date: लावा अब तेजी से अपने स्मार्टफोनम पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। लावा ने शुक्रवार को घोषणा की कि Lava Bold N4 Pro 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह नया स्मार्टफोन कंपनी की Bold N4 लाइनअप का दूसरा मॉडल होगा; इससे पहले कंपनी पिछले महीने भारत में Lava Bold N4 Lite को लॉन्च कर चुकी है। लॉन्च की तारीख के अलावा, कंपनी ने आने वाले स्मार्टफोन की खास खूबियों, फीचर्स, डिजाइन और कलर्स के ऑप्शन्स के बारे में भी जानकारी दी है। Lava Bold N4 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो चौकोर आकार के कैमरा मॉड्यूल में लगा होगा। फोन के सामने की तरफ वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच भी होगा। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

lava bold n4 pro 5g

Lava Bold N4 Pro 5G भारत में 18 सितंबर को लॉन्च होगा

आने वाले Lava स्मार्टफोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट से कन्फर्म हुआ है कि Lava Bold N4 Pro 5G भारत में 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, माइक्रोसाइट से पता चलता है कि नए Lava Bold N4 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी होगी। यह फोन देश में Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह भारत में गोल्ड और ब्लू कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए आएगा। साथ ही, इसमें डुअल रियर कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा होगा।

lava bold n4 pro 5g

डिजाइन की बात करें तो, Lava Bold N4 Pro 5G में पीछे की तरफ एक फ्लैट पैनल है, जिसके टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में चौकोर आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस कैमरा मॉड्यूल में चार कटआउट दिख रहे हैं, जिनमें से एक LED फ्लैश के लिए है। इसमें फ्लैट मिड-फ्रेम भी होगा और फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं।

Lava Bold N4 Pro 5G में सिम ट्रे राइट साइड होगी। इसके फ्रंट में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिखेगा, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कैमरा होगा। कीमत, चिपसेट, डिस्प्ले साइज और चार्जिंग सपोर्ट जैसी दूसरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद है कि कंपनी फोन के लॉन्च के करीब आने पर इन जानकारियों का भी खुलासा करेगी।

मौजूदा Lava Bold N4 Lite की कीमत और खासियत

अपकमिंग Lava Bold N4 Pro 5G, लाइनअप में पहले से मौजूद Lava Bold N4 Lite को जॉइन करेगा, जिसे भारत में 27 अगस्त को 3GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 8,099 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फोन भारत में एम्पायर गोल्ड और घोस्ट सिल्वर जैसे कलर्स में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह 6.56 इंच की एलसीडी टचस्क्रीन से लैस है। फोन यूनिसॉक 9863A चिपसेट से लैस है, जो 5000mAh की बैटरी के साथ आता है और इसमें 10W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट मिलता है।