Updated On: Jul 28, 2026 | 09:11 AM IST
विज्ञापन
सार
Thane Kalwa International Swimming Pool: कलवा में 50 करोड़ की लागत से बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तरण ताल का एकनाथ शिंदे ने भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में न बुलाए जाने पर भाजपा ने नाराजगी जताई।

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , भूमिपूजन के कार्यक्रम (सोर्स- सोशल मीडिया)
विस्तार
Eknath Shinde Kalwa Swimming Pool Bhoomi Pujan Thane: कलवा के मनीषा नगर में 50 करोड़ रुपये खर्च कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का तरण तलाव (स्वीमिंग पूल) व बहुद्देशीय क्रीड़ा संकुल का निर्माण किया जाएगा। इसका भूमिपूजन राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। इस अवसर स्थानीय विधायक एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के महासचिव डॉ। जितेंद्र आव्हाड मौजूद थे। लेकिन कार्यक्रम में भाजपा नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया था।
मनपा की सत्ता में शामिल होने के बावजूद भाजपा को उद्घाटन एवं भूमिपूजन के कार्यक्रमों से दरकिनार करने पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। इस संदर्भ में ठाणे के उप महापौर कृष्णा पाटिल ने मनपा आयुक्त सौरभ राव को पत्र लिख कर नाराजगी जतायी है। पाटिल ने मनपा की तरफ से आयोजित 7 उद्घाटन एवं भूमिपूजन के कार्यक्रमों को दोबारा आयोजित करने की मांग की है।
मनीषानगर स्थित 33 साल पुराने यशवंत सालवी स्विमिंग पूल को रेनोवेट करके अंतर्राष्ट्रीय स्तर का तरण तलाव एवं उसके बगल में एक कल्चरल सेंटर बनाने का फैसला प्रशासन ने पिछले साल लिया था। आरक्षण संबंधित खाना पूर्ति के बाद प्रशासन ने भूमिपूजन का निर्णय लिया। यह भूमिपूजन रविवार, 26 जुलाई 2026 को किया गया। यह पूरा अत्याधुनिक खेल परिसर और पूल लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। मनीषा नगर परिसर, कलवा, जहां पहले से 1991 में बना यशवंत रामा सालवी तरण तलाव स्थित है, उसी का पुनर्विकास किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
विकास में राजनीति नहीं
राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विकास कार्यों में राजनीति को कभी भी आड़े नहीं आने दिया जाएगा। कलवा मुंब्रा के विकास में निधि की कमी नहीं होने पाएगी। उन्होंने राकांपा (एसपी) विधायक जितेंद्र आव्हाड की जमकर तारीफ करते हुए शरद पवार गुट के निर्वाचित हुए नगरसेवक अभिजीत पवार का भी जिक्र किया। और कहा कि वह भी हमारे ही है। जब एकनाथ शिंदे ने बोलते हुए कहा कि यहां के सभी नगरसेवक हमारे हैं।
तब जितेंद्र आव्हाड ने तपाक से कहा कि हम भी आपके हैं। एकनाथ शिंदे ने भी तुरंत जवाब दिया, “अरे, हमारा मतलब हमारा है, आपने हमें बताया नहीं था कि हम युति से है?” शिंदे ने बार बार आव्हाड का नाम लेकर कहा कि निधि की कहीं भी कमी नहीं पड़ने पाएगी। विकास के लिए भरपूर निधि मिलेगी। शिंदे ने कहा कि आव्हाड जब आप मंत्री थे तब भी आप कोई फाइल लेकर आते थे, तो हम तुरंत हस्ताक्षर करते थे।
वंदनीय गुरुवर्य धर्मवीर आनंद दिघे साहेब यांचे आधुनिक ठाण्याचे स्वप्न पूर्ण करण्यासाठी सरकार कटिबद्ध असून, शहराचा विकास करताना कोणालाही बेघर करून विकास करायचा नाही, अशी भूमिका याप्रसंगी मांडली. शहरात विविध भागामध्ये स्थानिक भूमिपुत्रांना प्राधान्य देऊन विकासकामे केली जातील, असेही… https://t.co/UVYFm3XpZi pic.twitter.com/3ynX6I7OSm — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) July 26, 2026
यह भी पढ़ें:- पुणे को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: इनर रिंग रोड-टनल नेटवर्क परियोजना को CM फडणवीस की मंजूरी
शिंदे-आव्हाड ने की एक-दूसरे की जमकर तारीफ
रात के ढाई बजे भी हमने आपकी फ़ाइल पर हस्ताक्षर किया है। अब आपको नाट्य गृह चाहिए इसके लिए भी निधि मिलेगी। जवाब में विधायक आव्हाड ने भी उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमें फंड देने के लिए एकनाथ शिंदे का हाथ हमेशा खुला था। मैं इतना फंड लाया कि उनके तीन विधायक मिलकर भी नहीं ला पाए।
7 स्थानों पर कार्यक्रम
रविवार को ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 7 स्थानों पर उद्घाटन एवं भूमिपूजन का कार्यक्राम आयोजित किया गया। निमंत्रण पत्र पर विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों का नाम लिखा जरूर था लेकिन व्यक्तिगत रूप से किसी भी भाजपा नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया था। इसका उल्लेख उप महापौर कृष्णा पाटिल ने मनपा आयुक्त को लिखे पत्र में किया है।
पाटिल ने कहा है कि इस तरह का व्यवहार पहली बार नहीं हुआ है बल्कि इसके पहले कोपरी के प्रसूति गृह में नवजात बच्चों के लिए बनाये गए अतिदक्षता कक्ष के उद्घाटन अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों को आमंत्रित नहीं किया गया था। उस समय भी उप महापौर ने आयुक्त को पत्र लिखा था।उप महापौर ने 7 स्थानों पर उद्घाटन एवं भूमिपूजन दोबारा विधायक संजय केलकर एवं निरंजन डावखरे के हाथों कराने की मांग प्रशासन से की है।
