Ram Kapoor on Father: राम कपूर ने लॉकअप 2 में अपने पिता की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. एक्टर ने बताया कि उन्होंने पिता की मौत की प्लानिंग में उनकी मदद की थी.
Ram Kapoor on Father: राम कपूर ने लॉकअप 2 में अपने पिता की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. एक्टर ने बताया कि उन्होंने पिता की मौत की प्लानिंग में उनकी मदद की थी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/28/ram-kapoor-1-2026-07-28-08-51-34.jpg)
Ram Kapoor Photograph: (Netflix)
Ram Kapoor on Father: रियलिटी शो 'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) इन दिनों छाया हुआ है. अब जैसे-जैसे शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में ड्रामा और सस्पेंस भी बढ़ते जा रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में ऐसा ट्विस्ट आया कि कंटेस्टेंट्स को फिर एक बार अपने सीक्रेट रिवील करने पड़े और इस बार फिर राम कपूर ने अपने सीक्रेट से सबको चौंका दिया. एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की मौत की प्लानिंग में उनकी मदद की थी. चलिए राम ने क्या कुछ कहा, जानते हैं.
राम कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
दरअसल, लॉक अप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में रितेश देशमुख ने सभी कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के सीक्रेट का एक्सेस दिया.इस दौरान हर्षद चोपड़ा के पास राम कपूर का सीक्रेट आया और उन्होंने सीक्रेट को रिवील करने का फैसला किया. राम कपूर ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की उनकी मौत में मदद की थी. एक्टर ने कहा- 'मैंने अपने पिता की मौत की प्लानिंग की थी. उन्हें पैनक्रियाज में कैंसर था. पहले ये कैंसर ठीक हो गया था, लेकिन जब वो 73 साल के हुए तो उनके उन्हें वापस से कैंसर हो गया. लेकिन वापस वो कैंसर से लड़ना नहीं चाहते थे, बल्कि वो अपनी जिंदगी खत्म करना चाहते थे.'
पिता के साथ अच्छे रिश्ते नहीं थे
राम कपूर ने इस बातचीत में ये भी बताया कि उनके पिता संग रिश्ते कुछ खास नहीं थे और वो अपने करियर बनाने में बिजी हो गए. ऐसे में जब उनके पिता को दूसरी बार कैंसर हुआ तो वो उनके साथ नहीं थे. एक्टर ने कहा- 'वो अपने इलाज करा रहे थे, उनके साथ परिवार था, लेकिन फिर मेरे पिता ने मुझे कॉल किया और कहा कि मैं इस दुनिया से आराम से जाना चाहता हूं तो तुम मेरी मदद कर दो. मेरे पिता ने जब ये इच्छा जताई तो मैं पहले शॉक्ड था, लेकिन मैं उनका दर्द भी देख पा रहा था तो मैंने इस प्लानिंग में उनका साथ दिया.'
Ram Kapoor revealed another shocking secret.
— Digital News Hub (@digital_newshub) July 27, 2026
Ram: I helped my father plan his death.#LockUpp2#LockUpppic.twitter.com/QTUuB63Lnb
ये भी पढ़ें- जिस लड़के ने Ram Kapoor के साथ की थी गंदी हरकत, अब वही बना उनका दोस्त, एक्टर ने किया दर्दनाक किस्से का खुलासा
पिता की मौत में की मदद
राम कपूर ने आगे कहा- 'मेरे पास कोई ऑप्शन ही नहीं था तो मैंने अपने पिता की मदद की. उनके इलाज के दौरान जब वो आईसीयू में भर्ती थे तो वो मेरा हाथ पकड़कर आराम से इस दुनिया से चले गए.' राम ने इस दौरान ये भी बताया कि उनकी मां और बहन ने उनसे पिछले 5 सालों से बात नहीं की है. एक्टर ने कहा- 'इस खबर से मेरी बहन और मेरी मां काफी नाराज थीं और वो आज तक मुझसे बात नहीं करती हैं.' वहीं राम कपूर का ये सीक्रेट सुनकर कंटेस्टेंट्स भी फूट-फूटकर रोने लगे.
मौत से अब डरते नहीं हैं राम
राम ने अपने इस सीक्रेट के साथ ये बात भी शेयर की कि पिता को इस दुनिया से जाते हुए देखने के बाद अब वो मौत से नहीं डरते हैं. एक्टर ने कहा- 'उनकी वजह से मैंने मौत को इतना करीब से देखा, और अब मेरे लिए मौत का कोई डर नहीं है'. वहीं, बात में राम ने इस बारे में बाद करते हुए वरुण यादव को शो में बताया कि इस बारे में उनकी पति गौतमी को भी नहीं पता है क्योंकि वो कई चीजों अपने परिवार को प्रोटेक्ट करने के लिए करते हैं.
ये भी पढ़ें- Lock Upp 2: सूफी और धीरज के बाद अब शो से बाहर होंगे ये 3 कंटेस्टेंट, एक का नाम सुन लगेगा झटका!