कोटा में 5-निकायों में 1.10-लाख मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार: 557 प्रत्याशियों की किस्मत तय होगी, वोट डालने से पहले जरूरी बातें जान ले - Kota News

Published on 8 सित॰ 2026

कोटा जिले की 5 नगर पालिकाओं के मतदाताओं की बारी बुधवार को हैं। जिले में पहले चरण के तहत रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद, सुल्तानपुर व इटावा में 9 सितंबर को मतदान होगा।

.

इन निकायों के मतदाता सुबह 7 बजे से अपने वार्ड के प्रत्याशी के लिए वोट डाल सकेंगे। जबकि नगर निगम कोटा में 11 सितंबर को मतदान होगा। सभी निकायों की मतगणना 14 सितंबर को होगी।

जिले की पांचों निकाय में कुल 1,10,549 मतदाता हैं, जो 557 प्रत्याशी की किस्मत तय करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी इटावा नगर पालिका में है। यहां 145 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

जिले में पहले चरण के तहत रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद, सुल्तानपुर व इटावा में 9 सितंबर को मतदान होगा।

जिले में पहले चरण के तहत रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद, सुल्तानपुर व इटावा में 9 सितंबर को मतदान होगा।

कोटा जिले के 5 निकायों में कितने वोटर

नगर निकायवार्डकुल प्रत्याशीमतदातामहिलापुरुष
इटावा3514519,8599,61910,240
रामगंजमंडी4011929,52314,29215,232
सांगोद359723,31411.46211,852
सुल्तानपुर259620,35510,08410,271
सुकेत2510017,49886,138,882

इटावा- इटावा में 35 प्रत्याशी भाजपा से हैं। 34 कांग्रेस से हैं। वार्ड 16 से कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं कर सकी थी।

रामगंजमंडी -रामगंजमंडी में वार्ड 27 में बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन वापस ले लिया था।

सांगोद -सांगोद में बीजेपी के 35 और कांग्रेस के 34 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड 19 में कांग्रेस प्रत्याशी हेनराज मेघवाल का नॉमिनेशन आपत्ति पर खारिज हो गया था।

भाजपा में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर- रामगंजमंडी से विधायक है। उनके विधानसभा क्षेत्र में रामगंज मंडी व सुकेत नगर पालिका आती है। मंत्री लगातार सुकेत व रामगंज मंडी में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने में लगे हैं।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर - सांगोद से विधायक हैं। पिछले कुछ दिनों से सांगोद में डेरा जमाए हुए हैं। सांगोद में चुनाव प्रचार की कमान मंत्री नागर ने संभाल रखी है।

कांग्रेस में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

विधायक चेतन पटेल - पीपल्दा से विधायक है। इटावा नगर पालिका पीपल्दा में आती है। सुल्तानपुर व इटावा में कांग्रेस का बोर्ड बनाने दबाव है।

प्रहलाद गुंजल - हाड़ौती संभाग में कांग्रेस के बड़े नेता हैं। सुकेत व रामगंजमंडी में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए छोटी-छोटी सभाएं की।

महेंद्र राजोरिया- रामगंजमंडी से विधानसभा प्रत्याशी रहे हैं। मंडी में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दबाव।

देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह- सांगोद से विधानसभा प्रत्याशी रहे। लगातार सांगोद में कैंप किए हुए है।

बारिश की संभावना कम

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 सितंबर तक जिले में बारिश की गतिविधियां कम रहने के आसार हैं। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना रहेगी, लेकिन व्यापक स्तर पर बारिश होने के आसार कम हैं। ऐसे में उमस और गर्मी का असर बना रह सकता है।

राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाताओं से अपील

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि मतदान के दिन घर से निकलते समय इन 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज अवश्य साथ लेकर आएं।

ये 11 दस्तावेज होंगे मान्य

आधार कार्ड, विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) / मनरेगा कार्ड, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक,श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड / आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड,भारतीय पासपोर्ट,फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज,केंद्र या राज्य सरकार, लोक उपक्रम अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, सांसद एवं विधानसभा सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र,यूडीआईडी (Unique Disability ID) कार्ड।