अमेरिकी राजदूत बोले- जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा: आर्टिकल 370 हटने के बाद अमेरिकी राजदूत का पहला दौरा, सीएम उमर से मिले

Published on 19 अग॰ 2026

श्रीनगर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गोर और जम्मू -कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को मीडिया से बात की। - Dainik Bhaskar

गोर और जम्मू -कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को मीडिया से बात की।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘मैं पहली बार इस जगह का दौरा कर रहा हूं। यह खूबसूरत जगह है।’ धारा 370 हटने के बाद यह किसी अमेरिकी राजदूत का पहला दौरा है।

उन्होंने सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात भी की। इसके साथ ही गोर ने कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘नई दिल्ली और स्थानीय सरकार ने इसके लिए बहुत काम किया है। अमेरिका की तरफ से अपने नागरिकों को जारी होने वाली ट्रैवल एडवाइजरी में वह इस बात का ख्याल रखेंगे।’ हालांकि, गोर ने इसे लेकर कोई घोषणा नहीं की।

सीएम अब्दुल्ला ने गोर को कश्मीर सीनरी गिफ्ट की।

सीएम अब्दुल्ला ने गोर को कश्मीर सीनरी गिफ्ट की।

धारा 370 हटने के बाद यह पहला अमेरिकी दौरा

राज्य में धारा-370 हटने के बाद किसी भी अमेरिकी राजदूत का यह पहला आधिकारिक दौरा है। हालांकि, इससे पहले 9 जनवरी 2020 में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर 15 देशों के सरकारी डेलिगेशन के साथ कश्मीर गए थे।

यह तस्वीर 9 जनवरी 2020 की है। तत्कालीन अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर डेलिगेशन के साथ श्रीनगर आए थे।

यह तस्वीर 9 जनवरी 2020 की है। तत्कालीन अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर डेलिगेशन के साथ श्रीनगर आए थे।

उमर बोले- राज्य को लेकर बातचीत का मौका मिला

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘हमारी बैठक बहुत अच्छी रही। हमें दोनों देशों के बीच संबंधों पर चर्चा करने का मौका मिला, लेकिन विशेष रूप से इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया कि अमेरिका जम्मू और कश्मीर के मामले में क्या कर सकता है। कुछ पुराने मुद्दे हैं जिन्हें हम समय के साथ सुलझाने का प्रयास करेंगे।’

अमेरिका की अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

  • 1989 के बाद: घाटी में अशांति शुरू होने के बाद से लेवल-4 यानी यात्रा न करें, चेतावनी जारी की। इसे समय-समय पर अपडेट किया जाता है।
  • मार्च 2019: जम्मू-कश्मीर न जाने की सलाह दी थी।
  • जुलाई 2024: जम्मू-कश्मीर को कड़े 'लेवल 4' प्रतिबंधों के तहत बनाए रखा गया।
  • अप्रैल 2025: पहलगाम हमले के एक दिन बाद 'लेवल 4: डू नॉट ट्रैवल' एडवाइजरी को और सख्ती के साथ अपडेट किया।

-----------------------------

ये खबर भी पढ़ें:

सूरत में रेस्टोरेंट के खाने से बच्ची की मौत:परिवार के 4 लोग अस्पताल में भर्ती; 15 अगस्त को होटल से काजू-पनीर मंगाया था

सूरत।

17 अगस्त को बच्ची को अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

17 अगस्त को बच्ची को अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

गुजरात के सूरत में रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद 5 साल की बच्ची आर्या की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्यों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें आर्या के पिता अशोकभाई, मां और दो बहनें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

.

खबरें और भी हैं...

  • बच्चों को प्रॉपर्टी से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बढ़ती उम्र का मतलब अपमान-असुरक्षा नहीं; हाईकोर्ट का फैसला पलटा

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बढ़ती उम्र का मतलब अपमान-असुरक्षा नहीं; हाईकोर्ट का फैसला पलटा|देश,National - Dainik Bhaskar1:09
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गोवा सरकार ने पत्रकार तेजपाल की उम्रकैद की मांग की: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, रेप केस में 10 साल की सजा मिली थी

    हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, रेप केस में 10 साल की सजा मिली थी|देश,National - Dainik Bhaskar0:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत 6 आरोपी कोर्ट में पेश: दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में कल गिरफ्तार हुए थे; 14 दिन न्यायिक हिरासत की मांग

    दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में कल गिरफ्तार हुए थे; 14 दिन न्यायिक हिरासत की मांग|देश,National - Dainik Bhaskar0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुद्वारे में मुस्लिम नंगे सिर, वायरल VIDEO का सच क्या: प्रबधंक बोले- उर्स के मौके का, सिर ढंकना चाहिए था, मर्यादा पालन जरूरी

    0:42
    • कॉपी लिंक

    शेयर