एयर इंडिया की फ्लाइट अचानक कैसे आ गई 300 फीट नीचे? शुरुआती जांच में सामने आई वजह

Published on 14 अग॰ 2026

एयर इंडिया की फ्लाइट अचानक कैसे आ गई 300 फीट नीचे? शुरुआती जांच में सामने आई वजह

एयर इंडिया फ्लाइटImage Credit source: Urbanandsport/NurPhoto via Getty Images

एयरबस ने एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट AI 2379 के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर को डिकोड कर अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट और सिफारिशें एयर इंडिया को सौंप दी हैं. इस A320 विमान में उड़ान के दौरान लगभग 300 फीट की ऊंचाई अचानक कम हो गई थी, जिसके बाद पायलटों ने विमान को संभाल लिया और फ्लाइट सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंची. सूत्रों के मुताबिक, एयरबस ने बताया कि विमान का व्यवहार हाइड्रोलिक दबाव कम होने जैसी स्थिति से मेल खाता है. ऐसी स्थिति में विमान के नियंत्रण सतह ‘डैम्पिंग मोड’ में चले जाते हैं और विमान उसी के अनुसार प्रतिक्रिया करता है.

शुरुआती जांच के मुताबिक, एयरबस के कहा कि प्राइमरी फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर में कोई खराबी नहीं मिली है, समस्या हाइड्रोलिक सिस्टम से जुड़ी प्रतीत होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले विमान के एक हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आई और फिर एक सेकंड बाद ही अन्य दो हाइड्रोलिक सिस्टम भी खराब हो गए. हालांकि कुछ सेकंड बाद तीनों सिस्टम फिर से चालू हो गए. रिपोर्ट में कहा गया है कि सिस्टम का यह व्यवहार हाइड्रोलिक दबाव में कमी के कारण था, क्योंकि कम से कम दो प्रेशर स्विच ने कम हाइड्रोलिक स्थिति दिखाई, जिसके कारण एक्चुएटर्स काम करना बंद कर दिए.

एयरबस ने एयर इंडिया से कीं ये सिफारिशें

एयरबस ने एयर इंडिया से कुछ सिफारिशें भी की हैं. एयरबस ने कहा है कि ग्रीन, येलो और ब्लू हाइड्रोलिक सिस्टम की विशेष ऑपरेशनल जांच की जाए और प्रेशर स्विच और ट्रांसड्यूसर की भी जांच की जाए. साथ ही एयरबस ने ये भी कहा है कि हाइड्रोलिक सिस्टम का हाल का मेंटेनेंस रिकॉर्ड साझा किया जाए.

विमान के सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एयरबस का कहना है कि डिस्चार्ज रिपोर्ट से यह बात निकाल कर सामने आ रही है कि विमान में कुछ ना कुछ टेक्निकल ग्लिच जरूर था. हालांकि डीजीसीए और एयर इंडिया की ओर से इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. फिलहाल विमान जांच के लिए रोका गया है और सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं. घटना के समय विमान में कुल 145 लोग सवार थे.

ये भी पढ़ें: डोप टेस्ट कराने से क्या-क्या जानकारी मिलती है, कितने दिन पहले किए नशे को पकड़ लेता है?

कुमार कुन्दन

कुमार कुन्दन

साल 2004 में "जी न्यूज" से पत्रकारिता की शुरुआत किया। इसके बाद "टोटल टीवी", "न्यूज24", " इंडिया टीवी", इसके बाद "राजस्थान पत्रिका" अखबार और फिर टीवी 9 भारतवर्ष से जुड़ा.

Read More

google button