पानीपत17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पानीपत शहर के सिटी थाना परिसर में बने नए क्वार्टर।
पुलिसकर्मियों के कल्याण और उन्हें बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 27 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए गए 84 नए क्वार्टर फ्लैटों का बुधवार को भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में ADGP माटा रवि किरण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर नवनिर्मित आवासों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर SP भूपेंद्र सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
एडीजीपी ने किया नवनिर्मित फ्लैटों का निरीक्षण
शुभारंभ समारोह के बाद एडीजीपी माटा रवि किरण और SP भूपेंद्र सिंह ने नए क्वार्टरों का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध कराई गई बिजली, पानी व सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीजीपी ने कॉरपोरेशन द्वारा कराए गए निर्माण कार्य और गुणवत्ता की सराहना की।

क्वार्टर की छत से खड़े होकर निरिक्षण करते हुए पुलिस अधिकारी।
आधुनिक तकनीक से लैस हो रही हरियाणा पुलिस
मीडिया से बातचीत करते हुए एडीजीपी माटा रवि किरण ने कहा कि हरियाणा पुलिस लगातार आधुनिक तकनीक से लैस हो रही है और बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ पुलिसिंग के स्तर को दिन-प्रतिदिन बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से समृद्ध करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
वर्कलोड में सुधार, अब पहले जैसे हालात नहीं
पुलिसकर्मियों पर लगातार बढ़ते काम के दबाव, VIP ड्यूटी और कानून-व्यवस्था के दौरान होने वाले तनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर एडीजीपी ने कहा कि विभाग कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों के वर्कलोड प्रबंधन में काफी सुधार हुआ है और अब पहले जैसे हालात नहीं हैं।
रोस्टर और ड्यूटी प्रबंधन को इस तरह लागू किया जा रहा है कि जवानों को पर्याप्त आराम मिल सके।
वेलफेयर की दिशा में मील का पत्थर
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि 27 करोड़ की लागत से तैयार ये 84 नए क्वार्टर पुलिस जवानों के लिए महज मकान नहीं हैं, बल्कि यह उनके और उनके परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ड्यूटी के बाद जवानों को अपने परिवार के साथ सम्मानजनक और सुविधापूर्ण माहौल में रहने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके मनोबल में भी बढ़ोतरी होगी।
.
खबरें और भी हैं...
पानीपत में युवक को दांती लगे डंडे से पीटा: रंजिश में रोका रास्ता, महिला ने गर्दन काटने को उकसाया; दीवार कूदकर बचाई जान
0:49- कॉपी लिंक
शेयर
विधानसभा में BJP विधायक ने उठाया आर्म्स लाइसेंस का मुद्दा: भड़ाना बोले- युवाओं को सिक्योरिटी सेक्टर में मिलेगा रोजगार; प्रक्रिया सरल करने की मांग
0:53- कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत में दो बच्चों के साथ महिला लापता: मायके से ससुराल जाते वक्त बस से गायब; तलाश पर नहीं लगा सुराग

- कॉपी लिंक
शेयर
समालखा में ऑटो-ईकों ड्राइवरों का प्रदर्शन: ग्रीन बसों के संचालन का विरोध, बोले- नहीं मिल रही सवारियां, रोजी-रोटी का संकट

- कॉपी लिंक
शेयर