26 जुलाई का इतिहास : जब 944 मिमी बारिश से थम गई थी मुंबई की रफ्तार, 1,000 से अधिक लोगों ने गंवाई थी जान| Navbharat Live

Published on 26 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 26, 2026 | 08:27 AM IST

विज्ञापन

सार

26 July Flood Mumbai Flood: 26 जुलाई 2005 को मुंबई और महाराष्ट्र ने इतिहास की सबसे भीषण बारिश का सामना किया। 944 मिमी बारिश, हजारों लोग फंसे और एक हजार से अधिक लोगों की जान चली गई।

History of July 26: When Mumbai ground to a halt due to 944 mm of rainfall, and over 1,000 people lost their lives.

26 जुलाई 2005, मुंबई बाढ़, महाराष्ट्र बारिश, (सोर्सः नवभारत फाइल फोटो)

विस्तार

Mumbai Floods 2005 History: जून का महीना खत्म होते-होते देश के तमाम हिस्सों में वर्षा होने लगती है लेकिन 2005 में 26 जुलाई के दिन महाराष्ट्र में बारिश आफत बनकर आई। देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्से बारिश के इस सितम का शिकार हुए। लोग कई दिनों तक अपने घरों, कार्यालयों, कारखानों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे।

स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े और राज्य को भारी नुकसान उठाना पड़ा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार उस दिन महाराष्ट्र में कुल 944 मिमी. (37.17 इंच) बारिश हुई। वर्षा जनित घटनाओं में एक हजार से ज्यादा लोगों की जान गई और इस तेज रफ्तार महानगर को दोबारा अपनी चाल पर वापस लौटने में कई सप्ताह लगे।

देश-दुनिया के इतिहास में 26 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

1844: भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म।

1876 : कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।

1945 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1951 : नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।

1953 : कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरूआत।

1956 : मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्जा किया।

1965 : मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।

1974 : फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।

1997 : श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता।

2005 : मुंबई में जबरदस्त बरसात से जनजीवन ठप, एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत।

2005 : नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।

2007 : पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल ‘बाबर हत्फ़-7’ का सफल परीक्षण किया।

2008 : यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।

यह भी पढ़ें:-नागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!

2008 : गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके, 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल।

2012 : सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में लगभग 200 लोगों की मौत।

2013 : पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट, 57 मरे।

2024: श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख फोंसेका ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की।

2025: गाजा पर इजराइल के हमले में 25 लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Follow Navbharatlive whatsapp