पटना में हुए छात्र आंदोलन में पुलिस का बड़ा एक्शन, 258 लोगों को भेजा जेल; 24 FIR दर्ज

Published on 27 जुल॰ 2026

हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. पुलिस ने एफआईआर में 285 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. वहीं, करीब 6 हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.

हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. पुलिस ने एफआईआर में 285 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. वहीं, करीब 6 हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.

author-image

New Update

Police action in Patna Students Protest 258 arrested 24 FIR

Students Protest (ANI)

22 और 25 जुलाई को पटना में उग्र प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने बड़े स्तर पर कानूनी कार्रवाई की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक गांधी मैदान, सचिवालय थाना, पाटलिपुत्र और कोतवाली पुलिस थाने में कुल 24 एफआईआर दर्ज की. मामले में कार्रवाई करते हुए विभिन्न पुलिस थानों ने कुल 258 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, कार्रवाई में गांधी मैदान पुलिस थाने ने सबसे अधिक 138 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. इसके अलावा, कोतवाली पुलिस थाने ने 49 लोगों को पकड़ा है. 

बता दें, पुलिस ने प्रदर्शन से जुड़े केस में 30 लड़कियों को हिरासत में लिया था. हालांकि, 53 और 19 मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें पर्सनल बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया था. 

6 हजार अज्ञात आरोपी

हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. पुलिस ने एफआईआर में 285 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. वहीं, करीब 6 हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. पुलिस वर्तमान में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात प्रदर्शनकारियों की पहचान करने में जुटी हुई है. इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.  

43 पुलिसकर्मी और 300 से अधिक छात्र घायल हुए

छात्र आंदोलन में हिंसक झड़पें और लाठीचार्ज हुए, जिस वजह से बड़े पैमाने पर लोग घायल हुए. प्रदर्शन में पुलिस विभाग के आईजी, थानेदारों, सबइंस्पेक्टर और सिपाहियों सहित कुल 43 पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं, 300 अधिक छात्र भी घायल हुए हैं. 60 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. लाठीचार्ज और भगदड़ मचने से कई छात्रों के सिर में गंभीर चोटें आई है. कई छात्रों के तो हाथ-पैर तक टूटने की जानकारी भी आ रही है.

सार्वजनिक और पुलिस वाहनों भारी नुकसान

छात्रों के पदर्शन के दौरान, राजधानी पटना के प्रमुख इलाकों में भी संपत्ति को नुकसान हुआ है. गांधी मैदान और कोतवाली थाना क्षेत्र में उपद्रव के दौरान, कुल 11 वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है. 

कुछ प्रमुख गिरफ्तारियां 

  1. तेज प्रताप यादव: जनशक्ति जनता दल के संस्थापक
  2. संदीप सौरभ: पालीगंज विधायक, भाकपा माले
  3. शांतनु शेखर: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ (पुसु) के अध्यक्ष
  4. धनंजय: आइसा के प्रदेश अध्यक्ष
  5. दीपांकर मिश्रा: आइसा महासचिव
  6. दिव्यम: राज्य सचिव दिव्यम
  7. आफरिन: आइसा की नेत्री
  8. मनीष यादव: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष
  9. आनंद कुमार यादव: पालीगंज मुखिया संघ के अध्यक्ष

VIDEO | Patna, Bihar: JJD chief Tej Pratap Yadav is produced before a judge after being detained for supporting the Bihar bandh.

Advocate Jagannath Singh said a bail application on behalf of Tej Pratap Yadav will be filed on Monday.

(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/wUaMtiErtu

— Press Trust of India (@PTI_News) July 26, 2026

पुलिस की कार्रवाई पर तेजस्वी ने उठाए थे सवाल

तेजस्वी ने कहा किया कि शनिवार को समझौता हुआ कि जितने भी लोगों को पर मुकदमा हुआ, वो वापस लिया जाएग. फिर चाहे दिल्ली के प्रदर्शनकारी हों या फिर देश के किसी भी राज्य में. बिहार लोकतंत्र की जननी है. बिहार देश को राह दिखाता है. लेकिन जिस प्रकार से बिहार के हर जिलों में सरकार और पुलिस ने कार्रवाई की, सैकड़ों छात्रों को हिरासत में लिया गया, गलत धाराओं में केस दर्ज किया गया. जब पहले ही तय हो गया था कि आंदोलनकारियों के खिलाफ से सभी केस हटेंगे तो बिहार में जबरन क्यों केस किया जा रहा है.  

Patna, Bihar: Leader of Opposition Tejashwi Yadav says, "Yesterday, it was decided and an agreement was reached that all cases filed against the protesters and all innocent people who were sent to jail would be withdrawn, and they would be released from prison. Our MLAs are being… pic.twitter.com/LuPl68Bn8N

— IANS (@ians_india) July 26, 2026

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें