बाजरा खरीद शुरू नहीं होने से किसानों में रोष: सरकार को 20 सितंबर तक अल्टीमेटम; रेवाड़ी में बोले-खरीद नहीं हुई तो मंडी गेट बंद करेंगे - Rewari News
Published on 11 सित॰ 2026
रेवाडी1 घंटे पहले
कॉपी लिंक
रेवाड़ी में बाजरा खरीद की मांग काे लेकर सीटीएम को ज्ञापन सौंपते किसान।
रेवाड़ी में बाजरा की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिला एससी सेल प्रधान राजकुमार की अध्यक्षता में किसान नेताओं ने शुक्रवार को सीटीएम जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें बाजरा की एमएसपी पर सरकारी खरीद जल्द शुरू कराने की मांग की गई।
यूनियन के जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा की आवक शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद निजी व्यापारी किसानों से बाजरा 2,000 से 2,100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर खरीद रहे हैं। जबकि बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,900 रुपए प्रति क्विंटल है।
किसानों का कहना है कि सरकारी खरीद नहीं होने से उन्हें एमएसपी की तुलना में प्रति क्विंटल करीब 800 से 900 रुपए तक कम भाव मिल रहा है। इससे बाजरा उत्पादक किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
भावांतर योजना का सहारा नहीं लेने की बात
समय सिंह ने कहा कि सरकार सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने का दावा करती है, लेकिन बाजरा किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि किसान इस बार भावांतर योजना का सहारा नहीं लेंगे। सरकार को सीधे बाजरा की खरीद एमएसपी पर सुनिश्चित करनी होगी।
20 तक खरीद शुरू नहीं हुई तो 21 से आंदोलन
किसान नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार को 20 सितंबर तक का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तब तक बाजरा की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई तो 21 सितंबर को रेवाड़ी अनाज मंडी के गेट पर ताला लगाकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
समय सिंह ने कहा कि किसानों की मांग को लेकर दिया गया ज्ञापन केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि सरकार को चेतावनी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बाजरा औने-पौने दाम पर न बेचें।
किसान नेताओं ने एकजुट होने की अपील की
यूनियन ने कहा कि किसानों की फसल एमएसपी पर बिकवाने के लिए संगठन आंदोलन करेगा। इस दौरान ओपी लोहाना, सत्यवीर, रामजस पुंसिका, मोनिका यादव, रीना, वेद सुल्तानिया सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
.
खबरें और भी हैं...
गुरुग्राम में वाहन ने स्कूटी सवार को कुचला: बीच सड़क पड़ा रहा शव; हीरो होंडा चौक के पास हादसा
कॉपी लिंक
शेयर
चंडीगढ़ में नशा-हथियार सप्लाई करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार: 517 ग्राम हेरोइन-2 देसी पिस्तौल बरामद; 4 कारतूस, 20 हजार ड्रग मनी भी मिली
कॉपी लिंक
शेयर
भिवानी बार एसोसिएशन चुनाव, 1903 वकील मतदाता: प्रधान पद पर 4 उम्मीदवार, प्रत्याशियों का भविष्य मतदान पेटी में बंद
कॉपी लिंक
शेयर
चंडीगढ़ में निगम वार्डों का रिजर्वेशन फाइनल: ड्रॉ में BJP और AAP की जीत वाले 6-6, कांग्रेस के 4 वार्ड रिजर्व हुए