Sunil Gavaskar Suggestion For BCCI: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को एक ऐसा सुझाव दिया है, जो भारतीय क्रिकेटर्स को विदेशी परिस्थितियों में ढ़ालने में मदद करेगा.
Sunil Gavaskar Suggestion For BCCI: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को एक ऐसा सुझाव दिया है, जो भारतीय क्रिकेटर्स को विदेशी परिस्थितियों में ढ़ालने में मदद करेगा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/28/sunil-gavaskar-suggestion-for-bcci-2026-07-28-08-45-56.jpg)
सुनील गावस्कर
Sunil Gavaskar Suggestion For BCCI: जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है और अब टीम इंडिया श्रीलंका दौरे की तैयारी कर रही है. इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड को एक नया सुझाव दिया है. उनका सुझाव आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के मद्देनजर है. सुनील गावस्कर चाहते हैं कि बीसीसीआई अब भारत में क्रिकेट ग्राउंड की बाउंड्री को बढ़ा दे, जिससे भारतीय खिलाड़ियों को अगले साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों में मदद मिलेगी.
सुनील गावस्कर ने BCCI को दिया सुझाव
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को सुझाव दिया है कि नए घरेलू सीजन की शुरुआत के साथ ही भारतीय मैदानों की बाउंड्री बढ़ा दी जानी चाहिए. उनका मानना है कि इससे बल्लेबाजों को 2027 वनडे वर्ल्ड कप जैसी परिस्थितियों के लिए बेहतर तैयारी करने का मौका मिलेगा.
उन्होंने स्पोर्ट्स्टार में अपने कॉलम में लिखा कि, "नया भारतीय सीजन शुरू होते ही बाउंड्री का आकार बढ़ाना बेहद जरूरी है, ताकि हमारे बल्लेबाज अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले इसकी आदत डाल सकें. लगभग सभी मैदानों पर LED विज्ञापन बोर्ड के पीछे पर्याप्त जगह मौजूद है, इसलिए इस बदलाव को लागू करना मुश्किल नहीं होगा."
🔴 AVERAGE FIELDERS DON'T DESERVE A PLACE IN TEAM INDIA🤯
🎙️: Sunil Gavaskar has urged the BCCI & team management to drop players who are only average fielders, saying a captain should not have to hide three or four weak fielders on the ground.
- He believes strong fielding… pic.twitter.com/azgjwA7swp
— Sam (@cricsam02) July 28, 2026
बल्लेबाजों को शॉट सिलेक्शन में दिखानी होगी समझारी
पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना है कि वनडे क्रिकेट में केवल बड़े शॉट लगाने से सफलता नहीं मिलती. बल्लेबाजों को मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना आना चाहिए. उन्होंने कहा, "बल्लेबाजों को यह समझना होगा कि किन गेंदबाजों के खिलाफ जोखिम नहीं लेना है और किन गेंदबाजों पर खुलकर रन बनाए जा सकते हैं. शॉट का चयन बहुत महत्वपूर्ण होता है. बल्लेबाज को अपने अहंकार पर कंट्रोल रखना चाहिए और हर गेंद को उसकी क्वालिटी के अनुसार खेलना चाहिए."
वनडे वर्ल्ड कप में मजबूत होगी दावेदारी
सुनील गावस्कर ने आगे ये भी कहा कि वनडे वर्ल्ड कप और टी-20 वर्ल्ड कप में बहुत अंतर होता है. ऐसे में खिलाड़ियों को समझारी से खेलना चाहिए. साथ ही उनका मानना है कि यदि बाउंड्री बड़ी होगी और बल्लेबाज समझदारी दिखाएंगे, तो भारत के वर्ल्ड कप जीतने के चांसेस बढ़ जाएंगे.
उन्होंने कहा कि, "टी20 में शुरुआत से आक्रामक बल्लेबाजी की जरूरत होती है, लेकिन वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों के पास समय होता है कि वे पहले पिच और परिस्थितियों को समझें, फिर बड़े शॉट खेलें. अगर भारतीय बल्लेबाज अभी से बड़ी बाउंड्री और समझदारी भरी बल्लेबाजी की तैयारी करेंगे, तो 2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की दावेदारी और मजबूत होगी."
भारत सितंबर में वेस्टइंडीज के साथ खेलेगी वनडे सीरीज
जिम्बाब्वे दौरा खत्म होने के बाद टीम इंडिया को श्रीलंका टूर पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. भारतीय टीम अगली बार वनडे क्रिकेट वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने उतरेगी. भारत-वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज सितंबर महीने में खेली जाएगी, जिसमें एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में नजर आएंगे. ये सीरीज अपकमिंग वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से भी अहम होगी, क्योंकि टीम इंडिया बड़ी टीमों के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलकर ही मेगा इवेंट के लिए खुद को तैयार करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारत और श्रीलंका की कुछ ही दिन में टेस्ट में होगी भिड़ंत, जानें कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड