![]()
ईशान किशन (फोटो क्रेडिट BCCI X)
हरारे: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने शानदार फॉर्म को जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भी जारी रखा। पारी के दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मोर्चा संभाला और पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन वैभव भी उनका ज्यादा देर साथ नहीं दे सके। तीसरे ओवर में वैभव 20(9) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद हरारे में ईशान किशन के बल्ले के गूंज सुनाई दी। उनकी पारी की बदौलत भारतीय टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन बनाने में सफल रही।
31 गेंद में जड़ा टी20 में 12वां अर्धशतक
ईशान ने मोर्चा संभाला और कप्तान अय्यर के साथ मिलकर टीम की वापसी कराई और अपने टी20आई करियर का 12वां अर्धशतक 31 गेंद में 6 चौके की मदद से पूरा कर लिया। अय्यर के आउट होने के बाद भी ईशान पिच पर टिके रहे और उपकप्तान तिलक वर्मा के साथ मिलकर टीम इंडिया को 200 रन के करीब पहुंचा दिया। 189 के स्कोर पर ईशान 81 (44) रन बनाकर नयामुरी की गेंद पर ब्रायन बेनेट के हाथों लपके गए और शतक पूरा करने से चूक गए। उन्होंने अपनी पारी में 184.09 के स्ट्राइक रेट रन बनाए और इस दौरान 9 चौके और 2 छक्के जड़े।
अय्यर और तिलक के साथ की अहम साझेदारी
श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा के साथ ईशान ने दो अहम साझेदारी मुकाबले में की। तीसरे विकेट के लिए ईशान ने अय्यर के साथ 66 (42) रन जोड़े। इस साझेदारी में उन्होंने 40(22) रन का योगदान दिया। वहीं तिलक वर्मा के साथ उन्होंने 94(44) रन की साझेदारी की जिसमें 41(21) रन का योगदान दिया।
आईपीएल के बाद ऐसा रहा है प्रदर्शन
ईशान किशन का यह आईपीएल के बाद खेले नौवें टी20 मैच में दूसरा अर्धशतक है। आयरलैंड दौरे पर उन्होंने 1, 12 रन की पारी खेली थी। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0, 49, 13,4,56 रन बनाए। वहीं जिंबाब्वे के खिलाफ पहले मुकाबले में 35 रन की पारी खेलने के बाद अब 81 रन बनाने में सफल हुए हैं। उनके नाम 9 मैच की 9 पारी में 27.88 के औसत से 251 रन बनाए हैं।
![]()
नवीन चौहानauthor
नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Sports
- Cricket
End of Article