फोन में 2 SIM हैं तो उठाइए ये 5 बड़े फायदे, ज्यादातर लोग नहीं जानते - best dual sim features and smart ways to use dual sim for privacy security and better network

Published on 27 जुल॰ 2026

डुअल सिम फोन सिर्फ दो नंबर चलाने से कहीं बढ़कर हैं, ये आपकी प्राइवेसी और डिजिटल सुरक्षा बढ़ाते हैं। ...और पढ़ें

फोन में 2 SIM हैं तो उठाइए ये 5 बड़े फायदे, ज्यादातर लोग नहीं जानते

फोन में 2 SIM हैं तो उठाइए ये 5 बड़े फायदे, ज्यादातर लोग नहीं जानते

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज लगभग हर एक स्मार्टफोन में आपको Dual SIM सपोर्ट मिल रहा है। ज्यादातर लोग इसका यूज सिर्फ दो अलग-अलग मोबाइल नंबर चलाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सुविधा का अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो ये आपकी प्राइवेसी, मोबाइल खर्च और डिजिटल सिक्योरिटी को भी काफी बेहतर बना सकता है।

जी हां, सिर्फ थोड़ी-सी प्लानिंग के साथ आप अपने फोन के डुअल सिम फीचर से ऐसे बेनिफिट्स ले सकते हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए आज हम आपको इसके 5 स्मार्ट इस्तेमाल बताते हैं...

बैंकिंग और UPI के लिए अलग नंबर

आज के टाइम में साइबर फ्रॉड और OTP स्कैम काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। ऐसे में बेहतर रहेगा कि आप अपने एक मोबाइल नंबर को सिर्फ बैंक अकाउंट, UPI, क्रेडिट कार्ड और जरूरी सरकारी डाक्यूमेंट्स के लिए ही यूज करें। इस नंबर को किसी वेबसाइट, ऑनलाइन शॉपिंग या सोशल मीडिया पर बिलकुल भी शेयर न करें। इससे आपका बैंकिंग नंबर ज्यादा सेफ रहेगा।

डेटा और कॉलिंग के लिए अलग-अलग नेटवर्क

एक ही टेलीकॉम कंपनी हर मामले में अच्छी हो ऐसा जरूरी नहीं है। अगर किसी कंपनी के डेटा प्लान बेस्ट हैं और दूसरी कंपनी कम कीमत में बेहतर कॉलिंग की सुविधा दे रही है, तो दोनों का बेनिफिट उठाया जा सकता है। एक सिम को इंटरनेट के लिए यूज किया जा सकता है और दूसरे को कॉलिंग के लिए सेट करके न सिर्फ कम खर्च होगा बल्कि बेहतर सर्विस भी मिल सकती है।

ऑफिस और पर्सनल लाइफ अलग

अगर आपका मोबाइल नंबर ऑफिस और घर दोनों जगह यूज हो रहा है, तो छुट्टी वाले दिन भी काम के फोन आ सकते हैं। ऐसी कंडीशन में एक नंबर सिर्फ फैमिली और दोस्तों के लिए रखें, जबकि दूसरा नंबर ऑफिस या बिजनेस के लिए यूज करें। इससे जरूरत पड़ने पर प्रोफेशनल नंबर को साइलेंट या ऑफ करके पर्सनल टाइम का बेहतर मजा लिया जा सकता है।

नेटवर्क की परेशानी नहीं

कभी कभी कुछ इलाकों में एक टेलीकॉम कंपनी का नेटवर्क अच्छा होता है, जबकि दूसरी कंपनी का नेट अच्छे से काम नहीं करता। ऐसे में अगर आपके फोन में दो अलग-अलग ऑपरेटर के सिम मौजूद हैं, तो जरूरत पड़ने पर आप आसानी से दूसरे नेटवर्क का यूज कर सकते हैं। इससे ट्रेवल के दौरान या खराब नेटवर्क वाले एरिया में कॉन्टैक्ट बना रहेगा।

स्पैम कॉल और अनचाहे मैसेज भी कम

आजकल लगभग हर एप, वेबसाइट या शॉपिंग प्लेटफॉर्म मोबाइल नंबर की डिमांड करते हैं। एक बार कहीं नंबर दिया तो इसके बाद प्रमोशनल कॉल और मैसेज लगातार आने लगते हैं। ऐसे में एक नंबर को सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, डिलीवरी एप, शॉपिंग वेबसाइट और अन्य सर्विस के लिए यूज करें। वहीं अपना प्राइमरी नंबर सिर्फ जरूरी लोगों के साथ शेयर करें। इससे स्पैम कॉल्स और फालतू मैसेज काफी हद तक कम होंगे।