उदयपुर में 2 करोड़ की रिश्वत मामले में गिरफ्तार एसओजी के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी और उसके दलाल सज्जनसिंह को 3 दिन रिमांड अवधि पूरी होने पर आज कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। एसीबी ने कोर्ट से 2 दिन और रिमांड बढ़ाने
.
जांच अधिकारी एसीबी एएसपी महावीर सिंह ने बताया कि मुकेश सोनी और दलाल सज्जन सिंह की आवाज के सैम्पल और सोनी के जब्त मोबाइल को जांच के लिए एफएसएल भेजा जा रहा है।
मोबाइल से अगर चैट डिलीट या कोई फोटो-वीडियो हटाए हैं तो उसका पता लगेगा। जांच अधिकारी ने बताया कि फरार रीडर जसवंत राव की तलाश करते हुए मामले में आगे जांच जारी है।

2 करोड़ की रिश्वत मामले में गिरफ्तार एसओजी के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी और दलाल सज्जनसिंह को 3 दिन रिमांड अवधि पूरी होने पर कोर्ट में पेश किया।
ASP सोनी ने परिवादी के बेटे से मांगी थी DVR
272 प्लॉट घोटाला मामले में जब ASP सोनी परिवादी निरंजन मोगरा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने गया था। तब उसने परिवादी के बच्चे से डीवीआर मांगी थी।
बच्चे ने कहा था कि डीवीआर बाहर लगी है, आप ही निकाल लो। इस बात का खुलासा खुद एसओजी के द्वारा कार्रवाई के वक्त बनाए गए वीडियो फुटेज से ही हुआ है। जो फिलहाल एसीबी के जांच के दायरे में है।
दूसरी बड़ी बात ये है कि इस वीडियो में मुकेश सोनी परिवादी की उस लाल रंग की आलमारी की जांच करते दिख रहे हैं जिसमें परिवादी की पत्नी के सोने के बैंगल और सोने की घड़ी रखी थी।
मामले में परिवादी ने सोने के बैंगल, घड़ी, डीवीआर और जमीन के दस्तावेज एसओजी द्वारा जब्त करने का आरोप लगाया था, लेकिन एसीबी की पूछताछ में मुकेश सोनी ऐसी किसी भी जब्तगी की बात से नकारता रहा।

उदयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान एसओजी ASP मुकेश सोनी।
डील से एक घंटे पहले ASP से मिलने पहुंचा था दलाल
जांच में सामने आया कि डील वाले दिन 24 सितंबर को दलाल सज्जन सिंह ASP सोनी से उनके अंबामाता स्थित निवास पर मिलने गया था।
उसी दिन शाम 6:30 बजे रानी रोड पर परिवादी से 2 करोड़ रिश्वत की डील हुई थी। डील से एक घंटे पहले दलाल मुकेश सोनी के घर पर पहुंचा था, जहां डील की सारी प्लानिंग हुई थी। इसके बाद दलला परिवादी को लेकर रानी रोड पर गया था।
इस बात का खुलासा एएसपी मुकेश सोनी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी से हुआ। एसीबी ने दलाल को लेकर सोनी की मौका दस्तीक भी कराई थी।