लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि 1947 में हुआ देश का बंटवारा कांग्रेस की कायरता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उस समय अगर सरदार पटेल देश के प्रधानमंत्री होते या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जैसा नेतृत्व देश के पास होता तो कोई भी हमारे देश का बाल भी बांका नहीं कर पाता पर कांग्रेस की बुजदिली के कारण देश का बंटवारा हुआ। इस दौरान लाखों की संख्या में हिंदू, बौद्ध, जैन और सिखों का कत्लेआम हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर चीन ने हमारी सेना को पेट्रोलिंग करने से रोकना बेहद चिंताजनकविभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/QmLLDn35D8
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 14, 2026
मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि दो कारणों से भारत गुलाम हुआ था जिनमें से एक कारण आपसी अंतर्विरोध था। जाति, क्षेत्र और भाषा को लेकर अंतर्विरोध और षड्यंत्रों के कारण देश कमजोर होता चला गया। इसका परिणाम गुलामी के रूप में आया। अंतर्विरोधों के कारण हम सामूहिक रूप से लड़ ही नहीं सकें। इसका दुष्परिणाम सामने आना ही था। देश गुलाम हो गया। सनातन काल से जो भारत एक भारत था वो टुकड़ों में बंट गया।
पढ़ें :- Census 2027 : जनगणना टीम आने वाली है आपके घर, जानें कौन-कौन से पूछे जाएंगे 40 सवाल? गृह मंत्रालय ने जारी की सूचीलखनऊ में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा में… https://t.co/wpqQKBGi3E
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 14, 2026
आजादी के बाद शत्रु संपत्तियों की हुई बंदरबांट
मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि बंटरवारे के बाद कांग्रेस राज में शत्रु संपत्तियों की बंदरबांट हुई। निजी संपत्तियां बनाई गईं। होना तो ये चाहिए था कि पाकिस्तान (Pakistan) से जो हिंदू, जैन, बौद्ध और सिख आए थे उन्हें बसाने के लिए मदद करनी चाहिए थी पर उनकी मदद नहीं की गई। जमीनों की बंदरबांट हुई। उन्होंन कहा कि पहले की तरह आज भी सपा और कांग्रेस की मानसिकता विभाजनकारी है। ये लोग देश को और समाज को बांटने की राजनीति करते हैं।
पढ़ें :- पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर निहंग ने नांदेड़ में किया हमला, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए जांच के आदेश