18 घंटे 'बैटलग्राउंड', 12 घंटे 'नागिन 7' की शूटिंग, प्रियंका चाहर ने बताया कैसे बिना सोए करती थीं लगातार काम

Published on 25 जुल॰ 2026

Priyanka chahar Shooting Schedule: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई बातें शेयर की. उन्होंने बताया कि वह कैसे बैटलग्राउंड और नागिन 7 के दौरान लागतार 36 से 40 घंटे शूटिंग करती थीं और उनके लिए सोने के लिए टाइम भी काफी कम बचता था.

Priyanka chahar Shooting Schedule: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई बातें शेयर की. उन्होंने बताया कि वह कैसे बैटलग्राउंड और नागिन 7 के दौरान लागतार 36 से 40 घंटे शूटिंग करती थीं और उनके लिए सोने के लिए टाइम भी काफी कम बचता था.

author-image

New Update

Priyanka Chahar

Photograph: (priyankachaharchoudhary/Instagram)

Priyanka chahar Shooting Schedule: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) हाल ही फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान के पॉपुलर व्लॉग में नजर आईं. उनके फैंस कई दिनों से इंतजार कर रहे थे कि वह कब फराह खान के व्लॉग में नजर आएंगी. हालांकि, इसका इंतजार तो खत्म हो गया लेकिन उन्होंने बातचीत के दौरान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में ऐसी कई बाते बताईं, जिन्हें जानकर उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं कि वह अपने काम को लेकर कितनी समर्पित हैं. उन्होंने बताया कि एक टाइम ऐसा भी था जब वह एक साथ 'नागिन 7' और 'बैटलग्राउंड' की शूटिंग कर रही थीं. इस दौरान उनका शेड्यूल इतना बिजी हो गया था कि कई बार उन्हें लगातार 36 से 40 घंटे तक बिना सोए काम करना पड़ता था. इसके अलावा उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शुरुआत में उन्होंने 'नागिन 7' का ऑफर स्वीकार नहीं किया था. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

प्रियंका को 'नागिन 7' का ऑफर बिग बॉस के घर में मिला

फराह संग बातचीत में प्रियंका चाहर चौधरी ने बताया कि उन्हें 'नागिन 7' का ऑफर उस समय मिला था, जब वह 'बिग बॉस 16' के घर में थीं. उनका कहना था कि प्रोड्यूसर एकता कपूर शो में आई थीं और इसी दौरान नागिन 7 प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत हुई. हालांकि, जब बाद में उन्हें इसके लिए कॉल आया, तब वह अमेरिका जाने के लिए फ्लाइट में थीं. उस समय उन्होंने शो के लिए हां नहीं कहा क्योंकि उन्हें लगा 'नागिन 7' जैसा फैंटेसी शो उनकी नेचुरल एक्टिंग की पसंद से अलग किस्म का है. बाद में उन्होंने सोच विचार करने के बाद इसके लिए हामी भर दी. 

महीने में 26 दिन काम, रोज 12 घंटे की शूटिंग

प्रियंका ने बताया कि 'नागिन 7' की शूटिंग अपने आप में काफी हेक्टिक थी. वह महीने में 26 दिनों तक लागातार काम करती थीं और रोजाना करीब 12 घंटे सेट पर रहती थीं. आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री में लंबे शूटिंग शेड्यूल आम बात हैं, लेकिन उनके लिए चैलेंज इसलिए  भी और बढ़ गया था क्योंकि वह इस शो के साथ 'बैटलग्राउंड' के लिए शूटिंग कर रही थी. उनके मुताबिक, दोनों शो के लिए एक साथ शूटिंग करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. 

ये भी पढ़ें: 'वजन कम करो...', मोटापे को लेकर ऐसे ताने सुन फुट-फुटकर रोईं आम्रपाली दुबे, वायरल हुआ वीडियो

'बैटलग्राउंड' और 'नागिन' के लिए की 40 घंटे तक शूटिंग

प्रियंका ने अपने शूटिंग के दोनों को याद करते हुए बताया कि 'बैटलग्राउंड' के लिए वह रोजाना 18 घंटे शूटिंग करती थी. उनके मुताबिक वह सुबह 6 या 7 बजे फ्री होती थीं और आराम करने का भी टाइम नहीं मिलता था. इसके बाद उन्हें सुबह 9 बजे तक 'नागिन 7' के सेट पर पहुंचना होता था. इसके लिए वह 12 घंटे शूटिंग करती थीं. दोनों शो की शूटिंग, आने-जाने और तैयार होने का समय जोड़ दिया जाए तो कई बार उनका पूरा शेड्यूल 36 से 40 घंटे तक हो जाता था. उन्होंने कहा कि यह उनके करियर के सबसे कठिन एक्सपीरियंस में से एक था.

बिना सोए भी जारी रखना पड़ता था काम

प्रियंका ने यह भी बताया कि उन्हें दिन में सोने की आदत नहीं है. ऐसे में अगर रात भर शूटिंग के बाद भी अगर सोना का मौका नहीं मिलता था तब भी उन्हें अगले दिन शूटिंग के लिए जाना पड़ता था. ऐसे में उन्होंने कहा कि कई बार चाहकर भी आराम नहीं कर पाती थीं क्योंकि दोनों प्रोजेक्ट्स की शूटिंग टाइम पर पूरी करनी होती थी.

ये भी पढ़ें: 'वजन कम करो...', मोटापे को लेकर ऐसे ताने सुन फुट-फुटकर रोईं आम्रपाली दुबे, वायरल हुआ वीडियो

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें