17 अगस्त को अजमेर में नगर निकाय आरक्षण लॉटरी: 9 निकाय में 323 वार्ड पार्षद; जानिए किस क्षेत्र में कितने वार्ड - Ajmer News

Published on 14 अग॰ 2026

अजमेर जिले के 9 नगर निकायों के 323 वार्डों में आरक्षित वार्डों की लॉटरी 17 अगस्त को निकाली जाएगी। वहीं, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों और प्रधान-सरपंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी 18 अगस्त को निकाली जाने की संभावना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी

.

वार्डों के गणित की बात करें तो अजमेर नगर निगम में 80 वार्ड, किशनगढ़ में 60, केकड़ी में 40, नसीराबाद में 28, पुष्कर, सरवाड़ व पीसांगन में 25-25 और सावर व टांटोटी में 20-20 वार्ड हैं। इसके अलावा, जिले में कुल 261 ग्राम पंचायतें और 10 पंचायत समितियां हैं। जिला परिषद में कुल 33 सदस्य होंगे।

अजमेर नगर निगम में ये रहेगी स्थिति

कुल पद80
एससी कुल20
एससी ओपन13
एससी महिला7
एसटी कुल2
एसटी ओपन1
एसटी महिला1
ओबीसी कुल16
ओबीसी ओपन11
ओबीसी महिला5
अनारक्षित कुल42
अनारक्षित ओपन28
अनारक्षित महिला14

पिछले चुनाव में ये था आरक्षण - अजमेर नगर निगम

अमेर नगर निगम में कुल 80 वार्ड थे और इसमें 47 वार्ड आरक्षित थे।

  • सामान्य महिला के लिए 13 आरक्षित वार्ड -3, 14, 29, 31, 39, 40, 41, 45, 56, 60, 67, 73, 74
  • ओबीसी महिला के लिए 6 आरक्षित वार्ड -12, 20, 28, 35, 64, 68
  • एससी महिला के लिए 7 आरक्षित वार्ड -7-19, 43, 44, 47, 49, 51, 52
  • एसटी ओपन के लिए 1 आरक्षित वार्ड -1-54
  • ओबीसी ओपन के लिए 8 आरक्षित वार्ड -5, 9, 13,30, 33, 71, 78,80
  • एससी ओपन के लिए 12 आरक्षित वार्ड -7, 8, 17, 18, 21, 22, 23, 27,46, 48, 50, 53

किशनगढ़ नगर परिषद में ये रहेगी स्थिति

कुल पद60
एससी कुल9
एससी ओपन6
एससी महिला3
एसटी कुल1
एसटी ओपन1
एसटी महिला0
ओबीसी कुल12
ओबीसी ओपन8
ओबीसी महिला4
अनारक्षित कुल38
अनारक्षित ओपन25
अनारक्षित महिला13

पुष्कर नगर परिषद में ये रहेगी स्थिति

कुल पद25
एससी कुल6
एससी ओपन4
एससी महिला2
एसटी कुल0
एसटी ओपन0
एसटी महिला0
ओबीसी कुल5
ओबीसी ओपन3
ओबीसी महिला2
अनारक्षित कुल14
अनारक्षित ओपन9
अनारक्षित महिला5

केकड़ी नगर पालिका में ये रहेगी स्थिति

कुल पद40
एससी कुल7
एससी ओपन5
एससी महिला2
एसटी कुल0
एसटी ओपन0
एसटी महिला0
ओबीसी कुल8
ओबीसी ओपन5
ओबीसी महिला3
अनारक्षित कुल25
अनारक्षित ओपन17
अनारक्षित महिला8

सरवाड़ नगर पालिका में ये रहेगी स्थिति

कुल पद25
एससी कुल4
एससी ओपन3
एससी महिला1
एसटी कुल1
एसटी ओपन1
एसटी महिला0
ओबीसी कुल5
ओबीसी ओपन3
ओबीसी महिला2
अनारक्षित कुल15
अनारक्षित ओपन10
अनारक्षित महिला5

नसीराबाद नगर पालिका में ये रहेगी स्थिति

कुल पद20
एससी कुल3
एससी ओपन2
एससी महिला1
एसटी कुल0
एसटी ओपन0
एसटी महिला0
ओबीसी कुल4
ओबीसी ओपन2
ओबीसी महिला1
अनारक्षित कुल13
अनारक्षित ओपन9
अनारक्षित महिला4

सावर नगर पालिका में ये रहेगी स्थिति

कुल पद20
एससी कुल4
एससी ओपन3
एससी महिला1
एसटी कुल2
एसटी ओपन1
एसटी महिला1
ओबीसी कुल4
ओबीसी ओपन3
ओबीसी महिला1
अनारक्षित कुल10
अनारक्षित ओपन7
अनारक्षित महिला3

टांटोटी नगर पालिका में ये रहेगी स्थिति

कुल पद20
एससी कुल4
एससी ओपन3
एससी महिला1
एसटी कुल0
एसटी ओपन0
एसटी महिला0
ओबीसी कुल4
ओबीसी ओपन3
ओबीसी महिला1
अनारक्षित कुल12
अनारक्षित ओपन8
अनारक्षित महिला4

पीसांगन नगर पालिका में ये रहेगी स्थिति

कुल पद25
एससी कुल4
एससी ओपन3
एससी महिला1
एसटी कुल0
एसटी ओपन0
एसटी महिला0
ओबीसी कुल5
ओबीसी ओपन3
ओबीसी महिला2
अनारक्षित कुल16
अनारक्षित ओपन11
अनारक्षित महिला5
अजमेर जिला परिषद-10 पंचायत समिति, 261 ग्राम पंचायत

अजमेर जिला परिषद-10 पंचायत समिति, 261 ग्राम पंचायत

जिला परिषद अजमेर- 32 वार्ड टोटल थे

  • सामान्य महिला के लिए आरक्षित वार्ड - 2,7,12,16,20,24,27,29,31
  • एस सी महिला के लिए आरक्षित वार्ड -4, 10,18
  • ओबीसी महिला के लिए आरक्षित वार्ड -6,14,22
  • ओबीसी ओपन के लिए आरक्षित वार्ड -5,13,21
  • एस सी ओपन के लिए आरक्षित वार्ड -3, 9, 17
  • एस टी ओपन के लिए आरक्षित वार्ड -25

जिला परिषद में अब 33 वार्ड-इनमें इन गांवों को किया गया शामिल

अजमेर जिला परिषद में अब 33 वार्ड होंगे। बता दें कि अजमेर जिला परिषद में पहले 32 वार्ड थे।ब्यावर जिला बनने व परिसिमन के बाद एक वार्ड बढ़ा।

  • वार्ड संख्या 1 (अजमेर ग्रामीण) में बांसेली, कालस, खोरी, कौल, गनाहेड़ा, होकरा व नांद पंचायतें शामिल हैं।
  • वार्ड संख्या 2 (पीसांगन) में पिचौलिया, भगवानपुरा, गोविंदगढ़, जसवंतपुरा, पगारा, कालेसरा, रामपुरा डाबला, होडियाना व दांतड़ा पंचायत सम्मिलित हैं।
  • वार्ड संख्या 3 (पीसांगन) में बुधवाड़ा, मकरेड़ा, केसरपुरा, मांगलियावास व अमरगढ़ पंचायतें जोड़ी गई है।
  • वार्ड संख्या 4 (बड़ल्या व अजमेर ग्रामीण) में सराधना, भांवता, आम्बा मसीनीया, तबीजी, दौराई, इनाडा, मायापुर।
  • वार्ड संख्या 5 (अजमेर ग्रामीण व बडल्या) में सोमलपुर, अजयसर हटूण्डी , गगवाना, नेगल, अरड़का, कायमपुरा, उंटड़ा, बबायचा।
  • वार्ड संख्या 6 (पीसांगन) में शिवपुरा, केसरपुरा मेवाड़िया व करनोस गोला, जेठाना, लामाना व लीडी पंचायतें शामिल हैं।
  • वार्ड संख्या 7 (पीसांगन एवं श्रीनगर) राजोसी, भटसूरी, अलीपुरा, नागेलाव, पृथ्वीराज खेडा, बावडा, भीमपुरा, बिडकवावास, बिठूर।
  • वार्ड संख्या 8 (श्रीनगर) भवानीसोडा, राजगढ़, चैनपुरा, भटियानी, झहवासा, म्यारा, बाधसूरी।
  • वार्ड संख्या 9 (भिनाय) देवपुरा, कुम्हारिया, बांदनवाडा, करोटी, खेडी, पड़ांगा, राताकोट, सिंगावल, हियालिया।
  • वार्ड संख्या 10 (भिनाय) भिनाय, बुबाकिया, छछूटा, एकलसिंहा, बड़ली, धातोल, सोबडी, सोलखुई।
  • वार्ड संख्या 11 (भिनाय) घणा, चांपानेरी, देवलियाकलां, बगराई, लामगरा, नांदसी, गुढ़ाखुर्द।
  • वार्ड संख्या 12 (भिनाय एवं सरवाड़) नागोला, फहलिया, बड़गांव, कनेईकलां, कैरोट, सांपला, जहाना, सातोलाब, सूपा, भगवानपुरा, गोपालपुरा, ताजपुरा।
  • वार्ड संख्या 13 (भिनाय एवं सरवाड) राममालिया, केबानिया, चांदमा, शोकलिया, सराना, कल्याणपुरा, जोताया, अरवह, गोयला, शेरगढ़।
  • वार्ड संख्या 14 (सावर) पीपलाज, आमली, गोरखा, गुलगांव, आलोली, पारा, सदारा, सदारी, कुशायता, चीतिवास, मेहरुकली बाढ़ का झोपड़ा।
  • वार्ड संख्या 15, (केकड़ी) खवास, भीमहावास, कादेड़ा, प्रान्हेड़ा, भराई, सरसही, निमोद, कोहड़ा, मोलकिया, रामपाली
  • वार्ड संख्या 16 (सावर) मीणों का नया गांव, मिश्वरपुरा, घटियाली, कालेड़ा कंवरजी, बाजटा, भाण्डावास, दुवरी, टाकावास।
  • वार्ड संख्या 17 (केकड़ी) कालेड़ा कृष्ण गोपाल, मानखण्ड, बघेरा, कणोज, मेवदाकलां, देवगांव, सलारी,
  • वार्ड संख्या 18 लसाड़िया, नायकी। (केकड़ी एवं सरवाड़) जुनिया, अजगरा, लल्लाई, हिंगोनिया, सुजारिया, भाटोलाव, हरपुरा, सकपुर, फतहगढ़, खीरिया, बिड़ला, स्यार।
  • वार्ड संख्या 19(राई) मनोहरपुरा, बोराड़ा, गोटियाना, काशीर, बरोल, भगवंतपुरा, डबरेला ।
  • वार्ड संख्या 20 (अराई) काकलवाड़ा, आकोडिया, झिरोता, मण्डयारिया,ढसूक, लाम्बा, सांदोलिया।
  • वार्ड संख्या 21 (अराई) आमोलाय, सिंटरोण, भोगावीत, अराई, कालानाहा, मोतीपुरा।
  • वार्ड संख्या 22 (सिलोरा) दादिया, देवपुरी, कटसूरा, बरना, काड़ा, ढाणी पुरोहितान, सिलोरा, टिकावड़ा।
  • वार्ड संख्या 23 (श्रीनगर मावलिया, साम्योदा, रामसर, सनीद, लोहरवाहा, जसवंतपुरा, दिलवाडा,देराठू।
  • वार्ड संख्या 24 (श्रीनगर) तिलाना, जिलावड़ा, श्रीनगर, फारकिया, कानाखेड़ी, लवेरा, ढाल, तिहारी, कानपुरा।
  • वार्ड संख्या 25 (बडल्या) बडगांव, खाजपुरा, बीर, दांता, जाटिया, बडल्या, पालरा
  • वार्ड संख्या 26 (बडल्या) गोहियावास, बुवानी, मुहामी, खोडा, भूडोल, नारेली, सेंदरिया।
  • वार्ड संख्या 27 (अजमेर ग्रामीण) तिलोरा, गोलिया, देवनगर, छातही, नरवर, चाचियावास।
  • वार्ड संख्या 28 (सिलोरा) बांदरसिंदरी, डीडवाहा, तिलोनिया, पाटन, नलू, बुहारू, बड़गांव, सरगांव।
  • वार्ड संख्या 29 (सिलोरा) फलौदा, हरमाड़ा, सुरसुरा, खातोली, चौतारखेडा, श्रीनिम्बार्क तीर्थ, रलावता, त्योद।
  • वार्ड संख्या 30 ( सिलोरा) मिलावट, पनेर, कोटडी।
  • वार्ड संख्या 31 (सिलोरा) कोटडी, रूपनगढ़, जाजोता, नवीं, थल, मोतीपुरा।
  • वार्ड संख्या 32 (सिलोरा) करकेडी, अमरपुरा, पिंगलोद, कुचील।
  • वार्ड संख्या 33 (अजमेर ग्रामीण एवं बहल्या) रामनरेर ढाणी, मगरा, धूपरा, सराना, कायड, रसूलपुरा, साकड़वाली।

पंचायत समिति व प्रधान का आरक्षण पिछले चुनाव में ये था

ड्रा निकलते ही शुरू होगा असल ‘पॉलिटिकल ड्रामा’

17 अगस्त को निकायों और 18 अगस्त को जिला परिषद की लॉटरी के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि कौन-सा वार्ड 'महिला' या 'आरक्षित' हुआ है। कई पुराने दिग्गजों की पारंपरिक सीटें आरक्षित श्रेणी में जाने के आसार हैं। ऐसे में नेताओं को या तो नए वार्ड तलाशने होंगे या अपनी पत्नियों को मैदान में उतारना पड़ेगा। 18 अगस्त के बाद से ही टिकट पाने के लिए अजमेर से जयपुर तक नेताओं की दौड़ शुरू होने वाली है।

………..………..

पढ़िए ये खबरें भी…

नगर निगम मेयर को लेकर कांग्रेस-भाजपा में सियासत तेज:मौजूदा पार्षद सहित नेताओं के परिजन ने शुरू की बिसात बिछाना; जानें कौन हो सकते हैं दावेदार

अजमेर नगर निगम में इस बार मेयर की कुर्सी महिलाओं के लिए आरक्षित होने से सियासी हलचल तेज हो गई है। जनरल महिला सीट होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों में दावेदारों ने अपनी-अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। भाजपा में मौजूदा और पूर्व पार्षदों से लेकर नेताओं की पत्नियों तक कई नाम चर्चा में हैं। वहीं कांग्रेस में भी महिला नेताओं के साथ राजनीतिक परिवारों से जुड़े नाम दावेदारी जता रहे हैं। (पूरी खबर पढें)

अजमेर नगर निगम व जिला परिषद में महिला होंगी मुखिया:लॉटरी निकाली; जानिए-जिले के कौन से निकाय में किस वर्ग से बनेगा मुखिया

अजमेर सहित जिले के 9 नगर निकायों में अध्यक्ष, सभापति व मेयर पद के लिए आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को जयपुर में निकाली गई। इसमें अजमेर नगर निगम में फिर से महिला मुखिया होगी। पिछली बार भी ब्रजलता हाड़ा मेयर थी लेकिन एससी वर्ग से। अब कोई भी महिला मेयर बन सकेगी।अजमेर जिला परिषद में जिला प्रमुख महिला होगी। इसके आरक्षण के लिए भी लॉटरी जयपुर में निकाली गई। पूर्व में अनारक्षित सीट थी। पूरी खबर पढे़ं