- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Aliganj Fire | Building Demolition Debris Removal Operations Start
LIVE
जिस बिल्डिंग में 15 मौतें हुईं, वह मिट्टी में मिली:निशान भी नहीं बचा, अब मलबा हटाया जा रहा; LDA की टीम एक्टिवलखनऊ1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ के अलीगंज में जिस 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 15 लोगों की जलकर मौत हुई थी, उसे 32 दिन बाद मिट्टी में मिला दिया गया है। अब उस जगह पर बिल्डिंग का निशान भी नहीं है। ध्वस्तीकरण में 15 घंटे 30 मिनट लगे। शनिवार सुबह 7 बजे लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के 45 अफसर-कर्मचारी 3 बुलडोजर और एक हाइड्रोलिक मशीन लेकर पहुंचे थे।
आसपास की सड़कों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कराया। 100 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए। उसके बाद बिल्डिंग को गिराना शुरू किया था। कार्रवाई के दौरान शाम ढलने पर लाइट की व्यवस्था की गई। रात 10:30 बजे बिल्डिंग पूरी तरह से जमींदोज हो गई। आज रविवार को सुबह से बिल्डिंग के मलबे को हटाया जा रहा है। LDA की टीम मशीनें लेकर मौके पर मौजूद है।
5 तस्वीरें देखिए…

अलीगंज की इसी 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 15 लोगों की जान चली गई थी। इमारत पर बुलडोजर चलाया गया।

3 बुलडोजर और एक हाइड्रोलिक मशीन से बिल्डिंग को ध्वस्त किया गया। बिल्डिंग की जगह मिट्टी का पहाड़ बनता गया।

रात 8:30 बजे कार्रवाई की तस्वीर। मौके पर लाइट की व्यवस्था की गई।

यह तस्वीर रविवार सुबह 9 की है। बिल्डिंग का निशान मिट गया है। मिट्टी का पहाड़ लगा हुआ है। यह मलबा अब हटाया जा रहा है।

यह तस्वीर 22 जून की है। अलीगंज में बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी।
मैप में देखिए बुलडोजर कहां चल रहा?

अग्निकांड में जान गंवाले वाले 15 लोगों को जानिए-

बिल्डिंग मालिक ने कहा- अदालत में चुनौती देंगे
शनिवार सुबह बुलडोजर एक्शन के बीच ही बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र शुक्ला के वकील राजेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा- एलडीए ने 25 जुलाई तक का वक्त दिया था। फिर उसी दिन कार्रवाई करने कैसे पहुंच गए? ध्वस्तीकरण का कोई अलग आदेश उन्हें नहीं मिला। सिर्फ नोटिस के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई को अदालत में चुनौती देंगे।
22 जून को इस बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी। सेकंड फ्लोर में एनिमेशन कोचिंग में 15 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 5 लोगों ने किसी तरह पाइप और तारों के सहारे नीचे उतरकर अपनी जान बचाई थी। आग लगने के दौरान एक युवक सेकंड फ्लोर से कूद गया था, उसका पैर पैरालाइज हो गया था।
हादसे के बाद एलडीए ने जांच की तो बिल्डिंग अवैध थी। रिहायशी बिल्डिंग को कॉमर्शियल में बदल दिया गया था। इसके बाद एलडीए ने मालिक को अवैध निर्माण का नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा था। 10 जुलाई को ध्वस्तीकरण का आदेश जारी करते हुए 15 दिन के भीतर खुद इमारत गिराने के आदेश दिए थे। डेडलाइन शुक्रवार को खत्म हो गई, जिसके बाद एलडीए ने खुद बुलडोजर चलाकर कार्रवाई शुरू की।
बुलडोजर कार्रवाई की पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
.
लाइव अपडेट्स
05:30 AM26 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
15 घंटे 30 मिनट में मिट्टी का पहाड़ लग गया, VIDEO
बिल्डिंग पर 15 घंटे 30 मिनट तक बुलडोजर चला। इस दौरान बिल्डिंग वाली जगह पर मिट्टी का पहाड़ लग गया।
05:05 AM26 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
आज के अपडेट्स बता रहे हैं रिपोर्टर आदित्य तिवारी
04:51 AM26 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ध्वस्त करने के बाद सड़क खोली गई
बिल्डिंग को ध्वस्त करने के बाद सड़क खोल दी गई है। इस समय सड़क पर आवाजाही सामान्य है। रविवार को कार्रवाई के दौरान रास्ते सील किए गए थे।
04:44 AM26 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
15 घंटे से ज्यादा चलते रहे 3 बुलडोजर
लखनऊ के अलीगंज में जिस 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 15 लोगों की जलकर मौत हुई थी, उसे 32 दिन बाद ढहा दिया गया। इस कार्रवाई में साढ़े 15 घंटे लगे। शनिवार सुबह 7:30 बजे लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के 45 अफसर और कर्मचारी 3 बुलडोजर और एक हाइड्रोलिक मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। (पूरी खबर पढ़िए)