₹14499 में 128GB स्टोरेज 6000mAh बैटरी वाला फोन! नया Lava Virat V1 5G वेरिएंट लॉन्च

Published on 2 सित॰ 2026

Sep 02, 2026 03:15 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Lava ने Virat V1 5G का नया 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,499 रुपये में लॉन्च किया है, जिसकी सेल Flipkart और Lava की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इसमें 6000mAh की बैटरी मिलती है। 

Lava Virat V1 5G

Lava Virat V1 5G की कीमत 15 हजार रुपये से कम रखी गई है।

भारतीय स्मार्टफोन मेकर Lava ने अपने ऑनलाइन-फर्स्ट स्मार्टफोन सीरीज Virat V1 5G का नया 128GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है, जिन्हें बजट सेगमेंट में ज्यादा स्टोरेज के साथ साफ-सुथरा Android एक्सपीरियंस चाहिए। नए वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये रखी गई है। Lava Virat V1 5G का 128GB मॉडल 2 सितंबर 2026 दोपहर 12 बजे से Flipkart और Lava की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। फोन Arya Blue और Sonar Gold कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Lava Virat V1 5G में 17.13 सेंटीमीटर यानी 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान स्क्रीन का एक्सपीरियंस ज्यादा स्मूद रहने की उम्मीद है। बड़ी स्क्रीन को खासतौर पर वीडियो देखने, सोशल मीडिया इस्तेमाल करने और एक साथ कई काम करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

UNISOC T8200 प्रोसेसर और 128GB स्टोरेज

धांसू परफॉर्मेंस के लिए फोन में UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM मिलती है, जिसे वर्चुअल RAM के साथ एक्सट्रा 4GB तक बढ़ाया जा सकता है। नए मॉडल में 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यानी यूजर्स इसमें ढेर सारे फोटो, वीडियो और दूसरे फाइल्स स्टोर कर सकेंगे।

6000mAh की बड़ी बैटरी

फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का फोकस यहां लंबे समय तक रोजमर्रा के इस्तेमाल को बनाए रखने पर है। बड़ी बैटरी सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, कॉलिंग और दूसरे नॉर्मल यूजेस के लिए ज्यादा बैकअप देने में मदद कर सकती है। फोटोग्राफी के लिए Lava Virat V1 5G में 13MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

Android 16 और ब्लोटवेयर-फ्री अनुभव

सॉफ्टवेयर के मामले में फोन Android 16 के साथ आता है। Lava ने इसमें क्लीन स्टॉक Android एक्सपीरियंस देने पर जोर दिया है। कंपनी के अनुसार फोन में ऐड और फालतू ब्लोटवेयर नहीं दिया गया है। इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सेफ्टी ऑफर करती है। यह फीचर रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन की ड्यूरेबिलिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

यही नहीं, Lava Virat V1 5G के साथ कंपनी अपनी Free Service @ Home सुविधा भी दे रही है। इसके तहत भारत में ग्राहकों को घर पर ही आफ्टर-सेल्स सपोर्ट उपलब्ध कराया जाता है।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

See Less