रोहतक में डेंगू का अलर्ट, 13 मरीज मिले: एक अस्पताल में एडमिट, 12 का घर पर इलाज; 1,214 नोटिस जारी - Rohtak News
Published on 9 सित॰ 2026
रोहतक3 घंटे पहले
कॉपी लिंक
रोहतक में डेंगू का मरीज मिलने पर परिजनों के ब्लड का सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम।
रोहतक में मानसून के बीच डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू के सितंबर में अचानक 8 केस आने से स्वास्थ्य विभाग और लोगों की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की 8 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अब तक डेंगू के कुल 13 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 8 मरीज शहरी और 5 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। रिपोर्ट में 8 महिला और 5 पुरुष मरीज दर्ज हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट में 8 सितंबर को एक डेंगू का नया केस दर्ज किया गया है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड़ में नजर आ रहा है। सितंबर माह के 8 दिन में 8 केस आने से चिंता बढ़ गई है। पिछले वर्ष 2025 में जिले में डेंगू के 205 मामले सामने आए थे, जबकि 4072 लोगों को नोटिस दिया गया था।
कूलर में लारवा मारने की दवाई डालते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
शहर से गांव तक डेंगू की दस्तक
डेंगू के मामले अलग-अलग इलाकों में सामने आए हैं। रिपोर्ट में उत्तम विहार, सुखपुरा चौक, सेक्टर-3, सेक्टर-14, सैनिक कॉलोनी, कमल कॉलोनी, शीतल नगर और शोरा कोठी समेत कई क्षेत्र दर्ज हैं। ग्रामीण इलाकों में खेड़ी साध, मकडोली कलां और मदीना जिंदरान के मामले भी शामिल हैं।
पिछले साल 205 केस, इस बार अभी 13
आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल की तुलना में इस समय डेंगू के मामले कम हैं, लेकिन मौसम के कारण बढ़ते संक्रमण को लेकर सतर्कता जरूरी है। 2025 में जिले में 205 डेंगू केस दर्ज हुए थे, जबकि 2026 में अब तक 13 मामले सामने आए हैं।
वहीं इस साल अभी तक मलेरिया और चिकनगुनिया का कोई मामला रिपोर्ट में दर्ज नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1214 नोटिस भी जारी किए गए हैं।
डेंगू का मरीज मिलने पर परिजनों के ब्लड का सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम।
घर में जमा पानी बना सबसे बड़ा खतरा
डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए घरों में कूलर, गमले, बाल्टी, टंकी, छत पर रखे कंटेनर और पुराने टायरों में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। कूलर की नियमित सफाई जरूरी है और पानी की टंकियों को ढक कर रखना चाहिए। आसपास कहीं पानी जमा दिखाई दे तो उसे तुरंत खाली करवाना चाहिए। मच्छरों से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
एक मरीज एडमिट, 12 का घर पर इलाज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू का एक मरीज ही अस्पताल में एडमिट किया गया है, जबकि 12 मरीज पॉजीटिव मिलने के बाद घर से ही इलाज करवा रहे है। विभाग की टीम ने मरीजों के घर जाकर सभी परिजनों के सैंपल लिए है। साथ ही लारवे को लेकर नोटिस भी दिया है।
डेंगू का मरीज मिलने पर परिजनों के ब्लड का सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम।
डेंगू को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क
सीएमओ के अनुसार डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। अब तक 13 मामले ही दर्ज हुए है, जबकि 2485 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई है। पॉजीटिव मिलने वालों में एक मरीज एडमिट है, जबकि बाकी मरीज घर पर है। उनके परिजनों के ब्लड सैंपल भी लिए गए है। डेंगू को रोकने के लिए मलेरिया विभाग की टीम भी काम कर रही है।
.
खबरें और भी हैं...
रोहतक में जले मोबाइल और आधार से खुलासा: ओला ड्राइवर की जली लाश मिलने का मामला, UP का रहने वाला; गाड़ी लूटकर की हत्या
1:00
कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक में नवीन जयहिंद ने न्याय व्यवस्था पर उठाए सवाल: बोले-जजों की कमी, तारीख पर तारीख से जनता परेशान, देश में करोड़ों केस पेंडिंग
0:52
कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक में पंचायती राज इंजीनियरों का कमिश्नर के खिलाफ प्रदर्शन: प्रदेशाध्यक्ष बोले- राजन गुप्ता खुद को सरकार से बड़ा समझ रहे, गलतियों को सुधारें
0:44
कॉपी लिंक
शेयर
CM की बजाय भिखारियों के आगे झोली फैला रहे मंत्री: रोहतक में नरेश शास्त्री बोले- राजनीतिक ड्रामा कर रहे कृष्ण बेदी, झूठ बोलना बंद करें