10वीं पास के लिए रेलवे में बंपर भर्ती, बिना परीक्षा-इंटरव्यू के होगा सीधा सिलेक्शन, जानें कैसे और कब तक करें अप्लाई | IBC24

Published on 26 अक्टू॰ 2026

जयपुर: RRC Recruitment 2026: रेलवे में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) जयपुर की ओर से अप्रेंटिस के 2008 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 तय की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आरआरसी जयपुर की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) का प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 22 नवंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य पात्र वर्गों के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार फीस का भुगतान करना होगा।

RRC Jaipur Apprentice Form कैसे भरें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक आवेदन पोर्टल rrcactapp.in पर जाएं। वहां होम पेज पर दिए गए न्यू रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण पूरा करें। इसके बाद एप्लिकेंट लॉगिन के माध्यम से लॉगिन करें। अब आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें। इसके बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान करें, यदि वह आपकी श्रेणी पर लागू होता है। सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

परीक्षा और इंटरव्यू के बिना होगा चयन

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को चयन के लिए लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना पड़ेगा। अभ्यर्थियों की 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसलिए आवेदन करते समय सभी शैक्षिक विवरण सही भरना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 है।

इन्हें भी पढ़ें:

  • फिर बिगड़ेगा आपके रसोई का बजट? अरहर-मसूर समेत ये दाल होगी महंगी! जानें आखिर क्या है माजरा? 
  • अब इस मशहूर सिंगर के घर पर हमला! बदमाशों ने चलाई कई गोलियां, कार को भी किया क्षतिग्रस्त 
  • ‘काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती’, बिठूर से अखिलेश यादव पर जमकर बरसे सीएम योगी, 48 परियोजनाओं की दी सौगात