बैटरी 1% दिखा रही है, फिर भी Phone चल रहा है, आखिर कैसे? समझिए पूरा खेल

Published on 22 अग॰ 2026

बैटरी 1% दिखा रही है, फिर भी Phone चल रहा है, आखिर कैसे? समझिए पूरा खेल

फोन की बैटरी 1% पर पहुंचने के बाद भी कुछ देर कैसे चलती है?

आज स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है. ऐसे में जब फोन की बैटरी 1% तक पहुंचती है, तो सबसे पहले यही चिंता होती है कि अब फोन कितनी देर और चलेगा. दिलचस्प बात यह है कि कुछ स्मार्टफोन 1% बैटरी दिखाने के बाद भी कई मिनट तक चलते रहते हैं, जबकि कुछ फोन कुछ ही समय में बंद हो जाते हैं. आखिर ऐसा क्यों होता है?

1% का मतलब बैटरी पूरी तरह खत्म होना नहीं

फोन की स्क्रीन पर दिखाई देने वाला बैटरी परसेंटेज बिल्कुल सटीक आंकड़ा नहीं होता. यह एक अनुमान होता है, जिसे फोन का सिस्टम कई चीजों को ध्यान में रखकर तय करता है.

इसमें बैटरी का वोल्टेज, टेंपरेचर, इस्तेमाल किया गया फोन और बैटरी की स्थिर स्थिति जैसी चीजें शामिल हैं। इसलिए जब फोन में 1% बैटरी होती है, तब भी बैटरी में उपयोग करने योग्य थोड़ी शक्ति हो सकती है. यही वजह है कि 1% दिखने के बावजूद फोन तुरंत बंद होना जरूरी नहीं है.

कंपनियां बैटरी में थोड़ा रिजर्व क्यों रखती हैं?

स्मार्टफोन कंपनियां बैटरी को पूरी तरह खत्म होने से बचाने के लिए एक सुरक्षित सीमा रखती हैं. इसका मकसद बैटरी को नुकसान से बचाना और फोन को अचानक बंद होने से रोकना होता है. आम इस्तेमाल में कुछ फोन 1% बैटरी पर कुछ मिनट तक चल सकते हैं. अगर फोन का इस्तेमाल बहुत कम हो रहा है और वह Standby Mode में है, तो यह समय और बढ़ सकता है.

हालांकि, हर फोन में यह समय अलग हो सकता है. इसलिए यह तय नहीं कहा जा सकता कि 1% Battery हर Smartphone में कितनी देर चलेगी.

आखिरी 1% में फोन खुद कम करता है पावर की खपत

जब बैटरी बहुत कम रह जाती है, तो फोन का पावर मैनेजमेंट सिस्टम ऊर्जा बचाने की कोशिश करता है. कई स्मार्टफोन में बैटरी लो होने पर कुछ Background Activities सीमित हो सकती हैं और पावर बचाने वाले फ़ीचर एक्टिव हो सकते हैं.

इससे फोन की बची हुई पावर ज्यादा देर तक इस्तेमाल हो सकती है. यही कारण है कि बैटरी 1% दिखाने के बाद भी स्मार्टफोन तुरंत बंद नहीं होता.

पुराने फोन में 1% जल्दी खत्म क्यों हो जाता है?

अगर आपका फोन काफी पुराना हो चुका है, तो उसकी लिथियम-आयन बैटरी की क्षमता समय के साथ कम हो सकती है. लगातार चार्चिग और इस्तेमाल के कारण बैटरी पहले जितनी एनर्जी स्टोर नहीं कर पाती.

ऐसी स्थिति में बैटरी % का अनुमान भी कम सटीक हो सकता है. इसलिए पुराने फोन में कभी-कभी 20% या 30% Battery दिखने के बावजूद अचानक फोन बंद होने जैसी समस्या देखने को मिल सकती है.

1% Battery पर फोन ज्यादा देर चलाना है तो क्या करें?

अगर आपके फोन की बैटरी सिर्फ 1% बची है और चार्जर आसपास नहीं है, तो कुछ आसान स्टेप अपग्रेड पावर को धीरे-धीरे शुरू किया जा सकता है. सबसे पहले स्क्रीन ब्राइटनेस कम करें. जरूरत न हो तो मोबाइल डेटा, वाई-फाई, ब्लूटूथ और लोकेशन बंद कर दें. बैकग्राउंड में चल रहे गैर-जरूरी ऐप्स को बंद करें और फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाएं. अगर इंटरनेट या कॉल की जरूरत नहीं है, तो एयरप्लेन मोड चालू करने के लिए भी बैटरी चालू करने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें- Poco का नया 5G फोन हुआ लॉन्च, 7,900mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले ने खींचा ध्यान

ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स आखिर कैसे सेव होती हैं? मशीन तक कैसे पहुंचती है जानकारी, जानें पूरा प्रोसेस

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button