पानीपत6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शेडोफैक्स टेक लिमिटेड। (प्रतीकात्मक फोटो)
पानीपत के इसराना स्थित शेडोफैक्स टेक लिमिटेड के कूरियर हब में सेंधमारी कर अज्ञात चोर 1,15,878 रुपए कैश और CCTV कैमरे की DVR चोरी कर ले गए। आज सुबह जब हब इंचार्ज कार्यालय पहुंचे, तो चोरी की घटना का पता चला।
चोरी की इस वारदात से कूरियर कंपनी में हड़कंप मच गया है। हब इंचार्ज की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और सीसीटीवी खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मूल रूप से हिसार जिले के गांव छान निवासी विजय चाहार ने इसराना थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह शेडोफैक्स टेक लिमिटेड में इसराना हब इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, 22 जुलाई की सुबह करीब 5:30 बजे जब वे रोजाना की तरह ऑफिस पहुंचे।
जब दफ्तर का मुख्य दरवाजा/शटर खोला, तो उन्होंने पाया कि अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। जब उन्होंने सिस्टम की जांच की, तो देखा कि चोर कैमरे की पूरी DVR ही उखाड़कर ले गए थे, ताकि उनकी कोई तस्वीर या फुटेज रिकॉर्ड न हो सके।

इसराना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 गल्लों से ₹1.15 लाख कैश चोरी
कैमरे बंद और DVR गायब देखकर जब हब इंचार्ज को चोरी का शख हुआ। उन्होंने तुरंत ऑफिस में रखे कैश वाले गल्लों (कैश ड्रॉवर) की जांच की। जांचने पर पता चला कि फ्लिपकार्ट कलेक्शन वाले गल्ले से ₹26,661 कैश गायब था। इसके अलावा ई-कॉमर्स कलेक्शन वाले गल्ले से ₹89,217 कैश मिला।
अज्ञात शातिर चोरों ने शेडोफैक्स कूरियर हब से कुल 1,15,878 रुपए कैश पर हाथ साफ दिया। चोरों ने बड़ी चालाकी से सिर्फ नकदी ही नहीं उड़ाई, बल्कि साक्ष्य मिटाने की नियत से DVR भी अपने साथ ले गए।
किसी जानकार का हाथ होने का शक जताया
घटना के तुरंत बाद हब इंचार्ज विजय चाहार ने डायल 112 और थाना इसराना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने किसी जानकार या दफ्तर की गतिविधियों से वाकिफ व्यक्ति का हाथ होने का शक जताया।
.
खबरें और भी हैं...
पानीपत में 8-8 साल की दो बच्चियां लापता: ठंडा पानी लेने गई थी अनाजमंडी, अपहरण की आशंका; पुलिस ने की FIR दर्ज

- कॉपी लिंक
शेयर
समालखा के खेतों में दिखा तेंदुए जैसा जानवर: वन विभाग ने जंगली बिल्ली होने की संभावना जताई, बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें

- कॉपी लिंक
शेयर
पैर में फ्रैक्चर था, डॉक्टरों ने हार्ट में स्टंट डाला: पानीपत में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत; परिवार बोला- हमारे फर्जी साइन किए
0:56- कॉपी लिंक
शेयर
तूड़ा भरी ट्राली ने संतों की गाड़ी को मारी साइड: पानीपत में एक संत घायल, डिवाइडर से टकराई कार; पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की

- कॉपी लिंक
शेयर