ZIM vs SA: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को हराकर T20I ट्राई सीरीज में अपनी पहली जीत हासिल की, जहां डेवॉल्ड ब्रेविस ने नाबाद 75 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.
ZIM vs SA: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को हराकर T20I ट्राई सीरीज में अपनी पहली जीत हासिल की, जहां डेवॉल्ड ब्रेविस ने नाबाद 75 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/29/dewald-brevis-2026-08-29-22-15-05.jpg)
Dewald Brevis
ZIM vs SA: साउथ अफ्रीका ने T20I ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया है. जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला विंडहोक में नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 144 रन बनाए थे. जवाब में युवाओं से सजी साउथ अफ्रीका ने 13.4 ओवरों में ही 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका की इस जीत के हीरो 'बेबी एबी' नाम से मशहूर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और गेंदबाज डुआन यानसेन रहे. ब्रेविस ने नाबाद 75 रनों की तूफानी पारी खेली. बता दें कि एक दिन पहले ही इस ट्राई सीरीज के पहले मैच में नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया था, लेकिन अब साउथ अफ्रीका ने अच्छी वापसी की है.
जिम्बाब्वे की पारी की शुरुआत रही थी अच्छी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत काफी आक्रामक रही. ब्रायन बेनेट (34 रन) और बेन कुरान (24 रन) ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 5.1 ओवर में 45 रनों की साझेदारी की. 10 ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर 1 विकेट पर 76 रन था, लेकिन इसके बाद साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार वापसी की.
Back-To-Back Fifties! 🙌
Another half-century for Dewald Brevis as #TheProteas continue to turn up the heat in the run chase! 🇿🇦
A truly destructive innings from Brevis, who has shown intent from the very first ball! 🔥#Unbreakablepic.twitter.com/49NK2gUJ1l
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) August 29, 2026
साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने की वापसी
साउथ अफ्रीका के लिए प्रिनेलन सुब्रायन ने 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने 25 रन देकर 1 विकेट लेकर मिडिल ओवरों में जिम्बाब्वे के रनों की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया. तेज गेंदबाज डुआन यानसेन थोड़े महंगे जरूर साबित हुए, लेकिन उन्होंने 45 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. जिम्बाब्वे के लिए आखिरी ओवरों में तदिवानाशे मारुमानी ने 13 गेंदों में 30 रनों की तेज पारी खेली, जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन बनाए.
यह भी पढ़ें: Explainer: 126 गेंदें... लगातार 21 मेडन ओवर... 0 रन, टेस्ट क्रिकेट का वो 'अजेय' रिकॉर्ड, जब एक भारतीय ने अंग्रेजों को रुलाया!
साउथ अफ्रीका ने 38 गेंद शेष रहते हासिल किया लक्ष्य
जिम्बाब्वे के दिए 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने इस टारगेट को बेहद आसान बना दिया. साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 13.4 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 38 गेंद शेष रहते लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका की इस शानदार जीत के हीरो डेवाल्ड ब्रेविस रहे, जिन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए तूफानी पारी खेली और जमकर छक्के-चौकों की बारिश की.
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) August 29, 2026
डेवॉल्ड ब्रेविस ने खेली नाबाद 75 रनों की तूफानी पारी
डेवॉल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 32 गेंदों में नाबाद 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 6 शानदार छक्के निकले. जिम्बाब्वे का कोई भी गेंदबाज ब्रेविस के तूफान को रोकने में कामयाब नहीं हो सका. उनके अलावा ल्हुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने 22 रन और जॉर्डन हरमन ने 20 रनों का योगदान दिया. ब्रेविस को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. एक दिन पहले 28 अगस्त को ब्रेविस ने नामीबिया के खिलाफ भी 75 रनों की पारी खेली थी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके थे. यानी उन्होंने लगातार 2 दिन में 2 बार 75 रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें: 'हम पाकिस्तान को ऊंचाइयों पर ले गए, उनके साथ गलत...', इमरान खान के लिए उनके साथी खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने उठाई आवाज
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें