DSSSB Result 2026: किस कैटेगरी की कटऑफ कितनी रही? जानें कैसें चेक करें दिल्ली टीचर रिजल्ट

Published on 13 अक्टू॰ 2026

DSSSB Primary Teacher Marks : दिल्ली में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। DSSSB ने असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) भर्ती परीक्षा के मार्क्स जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अंक चेक कर सकते हैं।

दिल्ली में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज सामने आई है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) भर्ती परीक्षा के मार्क्स जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन से लॉगिन करके देख सकते हैं। बोर्ड ने कुछ उम्मीदवारों को दस्तावेज अपलोड करने यानी ई-डोजियर जमा करने के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट भी किया है।

1,169 पदों पर होनी है भर्ती

DSSSB की इस भर्ती के तहत कुल 1,169 पदों को भरा जाना है। इनमें शिक्षा निदेशालय के 1,044 पद और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के 125 पद शामिल हैं। भर्ती का विज्ञापन सितंबर 2025 में जारी किया गया था।

83 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों के अंक जारी

बोर्ड के मुताबिक, परीक्षा में 83,615 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 83,614 उम्मीदवारों के अंक जारी किए गए हैं। एक उम्मीदवार का रिजल्ट अदालत के आदेश के अनुपालन में फिलहाल रोका गया है।

कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ जारी

बोर्ड ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। प्रमुख श्रेणियों की कटऑफ इस प्रकार है:

  • सामान्य वर्ग (UR): 172.06 अंक
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 160.95 अंक
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 160.09 अंक
  • अनुसूचित जाति (SC): 158.01 अंक
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 139.64 अंक

ये कटऑफ 200 अंकों में से हैं। उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी और आधिकारिक नोटिस के अनुसार जानकारी जांचनी चाहिए।

19 अक्टूबर से जमा होंगे ई-डोजियर

बोर्ड के अनुसार, अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार 19 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक अपना ई-डोजियर जमा कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी में उपलब्ध लिंक का इस्तेमाल करना होगा। शॉर्टलिस्ट होना अंतिम चयन की गारंटी नहीं है। अंतिम चयन भर्ती नियमों, मेरिट, पदों की पसंद और पात्रता के आधार पर होगा।

ऐसे चेक करें अपने अंक

  • DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • OARS पोर्टल खोलें।
  • अपनी रजिस्ट्रेशन जानकारी से लॉगिन करें।
  • असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) भर्ती के अंक देखें।
  • अगर आप शॉर्टलिस्ट हुए हैं, तो ई-डोजियर लिंक और दस्तावेज जमा करने की तारीख जरूर जांचें।
  • उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख से पहले सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दें और आधिकारिक नोटिस को ध्यान से पढ़ें।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।