ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम| Navbharat Live

Published on 25 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 25, 2026 | 08:25 AM IST

विज्ञापन

सार

ZIM vs IND 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा T20I मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन।

ZIM vs IND 2nd T20I: Will runs rain again on the batting-friendly Harare pitch? Check out the pitch report, weather forecast, and probable playing XI.

भारत बनाम जिम्बाब्वे पिच रिपोर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

ZIM vs IND 2nd T20I Pitch And Weather Update: भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी तीन मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। पहले T20 में सात विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि मेजबान जिम्बाब्वे वापसी की कोशिश करेगा।

पहले मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा था। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन बनाकर भारत की आसान जीत की नींव रखी थी। दूसरे मुकाबले में भी उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद रहेगी।

मयंक यादव बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

T20 सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारत ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

सम्बंधित ख़बरें

हरारे स्पोर्ट्स क्लब पिच रिपोर्ट

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। नई गेंद से बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं, जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है। अनुमान बता रहे है-

  • बल्लेबाजों के लिए अनुकूल विकेट
  • दूसरी पारी में स्पिनरों की भूमिका बढ़ सकती है
  • टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी कर बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी

हरारे में मौसम का हाल

हरारे में मौसम आज के दूसरे मुकाबले के लिए पूरी तरह अनुकूल रहने की उम्मीद है। पूरे मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा और तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। नमी लगभग 23 प्रतिशत रहेगी, जबकि हल्की हवाएं चलेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मुकाबला बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है।

भारत की संभावित प्लेइंग XI

दोनो टीमों की स्क्वाड

भारतीय स्क्वाड: श्रीयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

जिम्बाब्वे स्क्वाड: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तडीवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगरावा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा, तफाद्जवा त्सिगा।

ये भी पढ़ें- CWG 2026: पोलियो से जंग, गरीबी से संघर्ष; भारत के झंडू कुमार ने पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

कौन जीतेगा दूसरी बाजी?

भारत की नजर दूसरे T20 में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी, जबकि जिम्बाब्वे घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर बराबरी करने की कोशिश करेगा। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव जैसे युवा खिलाड़ियों पर एक बार फिर सभी की निगाहें रहेंगी।

Follow Navbharatlive whatsapp