महिंद्रा ने XEV 9S और XEV 9e पर भी लागू की BaaS स्कीम, अब इतनी रह गई कीमत; जानिए पूरी डिटेल्स

Published on 28 अग॰ 2026

Aug 28, 2026 07:23 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

देसी कार निर्माता महिंद्रा ने अपने ग्राहकों को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी 'बैटरी-ऐज-अ-सर्विस' (BaaS) स्कीम का दायरा बढ़ाते हुए इसे अपनी पूरी 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' रेंज पर लागू कर दिया है।

mahindra extends baas scheme to xev 9s and 9e as well

महिंद्रा बैटरी सर्विस स्कीम

Mahindra XEV 9S

केवल

₹27,100/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

देसी कार निर्माता महिंद्रा ने अपने ग्राहकों को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी 'बैटरी-ऐज-अ-सर्विस' (BaaS) स्कीम का दायरा बढ़ाते हुए इसे अपनी पूरी 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' रेंज पर लागू कर दिया है। हाल ही में नई BE 6 Sporteq पर शुरू किए गए इस खास प्रोग्राम को अब XEV 9S और XEV 9e मॉडल्स पर भी लागू कर दिया गया है। महिंद्रा की यह स्कीम इन तीनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के सभी वैरिएंट्स पर मिलेगी। इस प्रोग्राम की सबसे खास बात यह है कि यह गाड़ी की शुरुआती कीमत को बहुत ज्यादा कम कर देती है। इससे EV खरीदना काफी आसान हो जाता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

BMW 3 Series LWB

₹ 60.55 - 63.5 लाख

Volkswagen Golf GTI

₹ 53 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.52 - 23.52 लाख

Lexus NX

₹ 67.59 - 74.5 लाख

क्या है स्कीम का फायदा?

अगर इस स्कीम के गणित को समझें तो इसमें आपको कार खरीदते समय बैटरी की कीमत एक साथ नहीं देनी होती। ग्राहक को सिर्फ बिना बैटरी वाली गाड़ी की कीमत चुकानी होती है और बैटरी का खर्च प्रति किलोमीटर इस्तेमाल के हिसाब से फाइनेंस कराना पड़ता है। इस BaaS स्कीम के तहत BE 6 Sporteq की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत घटकर सिर्फ 11.45 लाख रुपये रह गई है। इसके लिए बैटरी का किराया 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है।

अब इतनी रह गई कारों की कीमत

कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली महिंद्रा XEV 9S अब इस स्कीम के तहत 12.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी। जबकि इसके बैटरी फाइनेंस का चार्ज भी 3.75 प्रति रुपये किलोमीटर ही रहेगा। इसी तरह इसकी दूसरी सिबलिंग XEV 9e को भी इसी 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर वाले सेम बैटरी प्लान के साथ 13.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है।

क्या है BaaS स्कीम?

महिंद्रा का कहना है कि BE 6 Sporteq के साथ BaaS प्रोग्राम को शानदार रिस्पॉन्स ग्राहकों से मिला। उसी को देखते हुए इसे पूरी INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनी बॉर्न-इलेक्ट्रिक रेंज में लागू करने का फैसला लिया गया। आपको बता दें कि यह BaaS स्कीम कोई 'पे-पर-यूज' मॉडल नहीं है। बल्कि यह थर्ड-पार्टी फाइनेंसर के जरिए मिलने वाला एक डुअल-लोन प्रोडक्ट है। कंपनी का कहना है कि 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर की यह दर रोजाना 60 किमी की रनिंग, एक तय डाउन पेमेंट और 6,975 रुपये की शुरुआती मंथली ईएमआई के हिसाब से कैलकुलेट की गई है।

कार खरीदते समय क्या ध्यान रखें?

कार खरीदते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि बताए गए शोरूम प्राइस में चार्जिंग कॉस्ट, मेंटेनेंस, चार्जर की कीमत, रोड टैक्स, इंश्योरेंस और दूसरे सरकारी टैक्स शामिल नहीं हैं। इसके अलावा, महिंद्रा की यह स्पेशल BaaS स्कीम सिर्फ पर्सनल इस्तेमाल के लिए कार खरीदने वाले ग्राहकों पर ही लागू होगी, कमर्शियल इस्तेमाल के लिए नहीं।