WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा भूचाल, ऑस्ट्रेलिया की जीत से साउथ अफ्रीका को नुकसान, नंबर-2 पर पहुंची न्यूजीलैंड, भारत की बढ़ी टेंशन

Published on 13 अक्टू॰ 2026

SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने डरबन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को 214 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है, तो चलिए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया की जीत से WTC का समीकरण कैसा बदला है.

Google Search

SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने डरबन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को 214 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है, तो चलिए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया की जीत से WTC का समीकरण कैसा बदला है.

author-image

New Update

Australia Cricket Team

Australia Cricket Team

SA vs AUS: डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार खेल दिखाते हुए साउथ अफ्रीका को 214 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. ऑस्ट्रेलिया की इस एकतरफा जीत के बाद क्रिकेट गलियारों में हलचल मच गई है. हालांकि, फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस करारी हार और बड़ी जीत का असर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल पर किस तरह पड़ेगा? तो चलिए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया की जीत और साउथ अफ्रीका के हार से WTC प्वाइंट्स टेबल का हाल कैसा है. 

WTC प्वाइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ बनाई मजबूत स्थिति

डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की 214 रनों की इस विशाल जीत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका के समीकरण को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. इस धमाकेदार जीत की बदौलत कंगारू टीम ने 81.82% अंकों (PCT) के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर अपनी स्थिति को और ज्यादा मजबूत कर लिया है.  

𝗔𝘂𝘀𝘁𝗿𝗮𝗹𝗶𝗮 𝘄𝗶𝗻𝘀 𝗗𝘂𝗿𝗯𝗮𝗻 𝗧𝗲𝘀𝘁 𝗯𝘆 𝟮𝟭𝟰 𝗿𝘂𝗻𝘀!

Josh Hazlewood picks 6 for 49 as the visitors wrap up South Africa's second innings on 206 on Day 5 to take a 1-0 lead in the three-match series.

The second Test will be played from October 18 in Gqeberha.… pic.twitter.com/VtKMZaHvLL

— Sportstar (@sportstarweb) October 13, 2026

साउथ अफ्रीका को हुआ बड़ा नुकसान

दूसरी ओर, अपने ही घर में मिली इस करारी शिकस्त का खामियाजा दक्षिण अफ्रीका को भुगतना पड़ा है, जहां उनका जीत का प्रतिशत 75% से सीधे गिरकर 60% पर आ गया है. इस बड़े नुकसान के चलते प्रोटियाज टीम अब अंक तालिका में खिसककर तीसरे स्थान पर आ गई है, जिससे टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस और ज्यादा रोमांचक हो गई है. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का बतौर टेस्ट कप्तान अजेय रथ रुक गया है. यह उनके कप्तानी करियर की पहली टेस्ट हार है.

— Johns. (@CricCrazyJohns) October 13, 2026

न्यूजीलैंड को हुआ बड़ा फायदा

दक्षिण अफ्रीका को अपने ही घर में मिली इस करारी हार का सीधा और सबसे बड़ा फायदा न्यूजीलैंड को हुआ है. प्रोटियाज टीम के अंक प्रतिशत में आई भारी गिरावट के चलते न्यूजीलैंड अब छलांग लगाकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में 72.22% अंकों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हो गई है. इस बड़े उलटफेर ने न्यूजीलैंड के लिए लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल का रास्ता काफी आसान कर दिया है.

🚨 LATEST POINTS TABLE OF ICC WTC 2025-27 🚨

1. Australia - 81.82%.
2. New Zealand - 72.22%.
3. South Africa - 60.0%.
4. Bangladesh - 55.56%.
5. India - 51.52%.
6. England - 38.53%.

- Captain Pat Cummins & Co are coming for another WTC Final. 🇦🇺🏆 pic.twitter.com/KzYqfQKqq4

— Tanuj (@ImTanujSingh) October 13, 2026

टीम इंडिया टॉप-5 में काबिज

वहीं दूसरी तरफ, भारतीय टीम की स्थिति में इस मैच के बाद कोई सीधा बदलाव नहीं आया है. टीम इंडिया फिलहाल 51.52% अंकों के साथ पांचवें पायदान पर ही टिकी हुई है. भारत के लिए फाइनल की राह अब काफी चुनौतीपूर्ण हो चुकी है. अगर टीम इंडिया को लगातार तीसरी बार WTC के फाइनल में प्रवेश करना है, तो उन्हें आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज और विदेशी दौरों पर न सिर्फ मैच जीतने होंगे, बल्कि अपनी जीत के प्रतिशत को भी तेजी से सुधारना होगा. ऐसे में आगामी न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए वर्चुअल नॉकआउट जैसे होने वाले हैं.

यह भी पढ़ें:  न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, रणजी ट्रॉफी में बुरी तरह हुए फेल

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें