World Mental Health Day 2026: मानसिक सेहत को न करें नजरअंदाज, रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाएं ये आदतें

Published on 10 अक्टू॰ 2026

अंकिता पटेल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस क्यों है खास?

सेहत का मतलब केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ होना नहीं, बल्कि मानसिक रूप से अच्छा महसूस करना भी है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हमें याद दिलाता है कि मन की सेहत पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस | source: Pinterest

क्यों मनाया जाता है यह दिन?

हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने के प्रयासों को मजबूत करना है।

क्यों मनाया जाता है यह दिन? | source: Pinterest

2026 की थीम क्या है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2026 की थीम रखी है-“Lived experiences heard: real voices, real change”।

2026 की थीम क्या है? | source: Pinterest

मानसिक स्वास्थ्य का क्या मतलब है?

मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ केवल किसी बीमारी का न होना नहीं है। इसमें भावनाओं को संभालना, रोजमर्रा के तनाव से निपटना, दूसरों से जुड़ना और जीवन के जरूरी काम कर पाना भी शामिल है।

मानसिक स्वास्थ्य | source: Pinterest

तनाव को नजरअंदाज न करें

कभी-कभी तनाव महसूस होना सामान्य है, लेकिन लगातार बेचैनी, उदासी, चिड़चिड़ापन या नींद में परेशानी को अनदेखा नहीं करना चाहिए।

तनाव को नजरअंदाज न करें | source: Pinterest

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गलत धारणाएं छोड़ें

मानसिक स्वास्थ्य की समस्या कमजोरी या इच्छाशक्ति की कमी का प्रमाण नहीं है। किसी व्यक्ति का मजाक उड़ाने या उसे अलग करने के बजाय सम्मान दें।

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गलत धारणाएं छोड़ें | source: Pinterest

पनों से बात करना क्यों जरूरी है?

परेशानी के समय किसी भरोसेमंद दोस्त, परिवार के सदस्य या सहयोगी से बात करने से अकेलेपन का एहसास कम हो सकता है।

पनों से बात करें | source: Pinterest

अच्छी नींद अपनाएं

नियमित समय पर सोना-जागना, संतुलित भोजन, शारीरिक गतिविधि और आराम के लिए समय निकालना मानसिक स्वास्थ्य को सहारा दे सकता है।

अच्छी नींद अपनाएं | source: Pinterest

काम और आराम में संतुलन रखें

लगातार काम का दबाव, असुरक्षित माहौल और जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां मानसिक सेहत को प्रभावित कर सकती हैं। काम के बीच छोटे ब्रेक लें, अपनी सीमाएं पहचानें और जरूरत पड़ने पर सहयोग मांगें।

काम और आराम में संतुलन रखें | source: Pinterest

World Post Day: चिट्ठी से लेकर WhatsApp तक ऐसे बदली हमारी बातचीत की दुनिया

Swipe Up