Weekly Top Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हर हफ्ते कई नई भर्तियां सामने आती हैं. इनमें कुछ भर्तियां ज्यादा पदों की वजह से खास होती हैं. तो कुछ में अच्छी सैलरी, कम फीस या खास योग्यता वालों के लिए मौका मिलता है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रभात खबर के स्पेशल सेगमेंट Weekly Top Jobs में हम इस हफ्ते की 5 ऐसी भर्तियां लेकर आए हैं, जो नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खास हैं.
इस बार लिस्ट में बिहार शिक्षक भर्ती से लेकर एमपी पुलिस, रेलवे और सुप्रीम कोर्ट तक की नौकरियां शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते की Top 5 Jobs के बारे में.

Job 1: बिहार में लगभग 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पद
बिहार में TRE 4 के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं. इस भर्ती में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षक पद शामिल हैं.
खास बात यह है कि STET 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के साथ TRE 4 के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 26 अक्टूबर 2026 है.
पूरी खबर → STET 2026 वाले कर सकते हैं BPSC TRE 4 में अप्लाई, जानें कैसे
Job 2: MP Police में 7,500 कांस्टेबल पद

मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 7,500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन चल रहे हैं. इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि एसटी वर्ग के लिए 8वीं पास योग्यता रखी गई है.
आवेदन की लास्ट डेट 6 अक्टूबर 2026 है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है.
पूरी खबर → MP Police के 7500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास ऐसे करें अप्लाई
Job 3: MPESB में 1,700 पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB ने ग्रुप-3 भर्ती के लिए फिर से आवेदन का मौका दिया है. इस भर्ती में सब इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, टेक्नीशियन समेत कई पद शामिल हैं.
कुल 1,700 पदों पर भर्ती होगी. री-ओपन आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे.
पूरी खबर → इंजीनियर के 1700 पदों पर भर्ती के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू, डिप्लोमा वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
Job 4: ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1,465 पद

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने GDCE के तहत असिस्टेंट लोको पायलट समेत 1,465 पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती रेलवे में काम कर रहे पात्र कर्मचारियों के लिए है.
आवेदन की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2026 है. चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के साथ जरूरत के अनुसार एप्टीट्यूड या टाइपिंग टेस्ट भी शामिल होगा.
पूरी खबर → East Central Railway में 1465 पदों पर भर्ती, सभी कैंडिडेट नहीं कर सकते अप्लाई, जानिए क्या है शर्त
Job 5: सुप्रीम कोर्ट में 250 Junior Court Assistant पद
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे.
उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती का डिटेल्ड विज्ञापन 30 सितंबर को जारी किया गया है.
पूरी खबर → सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की 250 वैकेंसी, इस दिन से करें अप्लाई
तो ये थीं इस हफ्ते की 5 टॉप सरकारी नौकरियां. अगर इनमें से किसी भर्ती में आप आवेदन करना चाहते हैं, तो ऊपर दी गई पूरी खबर जरूर पढ़ें. वहां आपको योग्यता, फीस, लास्ट डेट और अप्लाई करने का तरीका डिटेल में मिल जाएगा.
ये भी पढ़े - Agnipath Scheme: अगले महीने रिटायर होगा पहला बैच, 75% अग्निवीरों के पास आगे क्या विकल्प?