सलमान खान ने बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों पर बात की। उन्होंने ...और पढ़ें
HighLights
सलमान खान ने बिग बॉस 20 में निजी जीवन पर बात की
'10 का दम' ने उनकी नकारात्मक मीडिया छवि को सुधारा
पिता सलीम खान ने उन्हें क्या सलाह दी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) के हालिया एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyaar Kiya) के बाद लोगों ने उनकी लाइफ और रिश्तों को लेकर कई सारी बातें बोली थीं।
मीडिया में बनी थी नेगेटिव इमेज
काजी तौकीर से बात करते हुए, एक्टर ने याद किया कि कैसे टीवी शो '10 का दम' (10 Ka Dum) से उनके टेलीविजन डेब्यू ने लोगों के बीच उनकी छवि बदल दी। सलमान ने कहा कि शो के सिर्फ एक एपिसोड में आने के बाद ही मीडिया में उनके बारे में बनी नेगेटिव इमेज खत्म हो गई।
बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स के साथ अपना एक पर्सनल अनुभव शेयर करते हुए सलमान ने कहा, 'मैंने प्यार किया', ये काम, वो काम... फिर मैं टेलीविजन पर आया। और उस समय मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी थी। कोर्ट केस से लेकर रिश्तों और फिल्मों तक, हर चीज को लेकर।'
शो नहीं करना चाहते थे सलमान खान
सलमान ने कहा कि इतनी नेगेटिविटी के बावजूद उन्हें टीवी शो 10 का दम ऑफर हुआ था और वो इसे पहले करना नहीं चाह रहे थे। सलमान ने कहा, 'मैं इसे करना नहीं चाह रहा था क्योंकि इतनी नेगेटिविटी चल रही थी मेरे खिलाफ। हर अखबार खोलो, हर टीवी चैनल, मतलब अच्छा खासा तबीयत से मजे लेकर बजाया जा रहा था।'
— 𝚂𝚊𝚗𝚊𝚢𝚊 (@beingSanii) October 3, 2026
सलमान ने आगे बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने पिता सलीम खान से सलाह ली। उन्होंने सलमान से पूछा कि क्या उन्हें अपनी परवरिश पर भरोसा है? सलमान ने हां में जवाब दिया। तब सलीम खान ने उनसे कहा कि अगर उन्हें अपनी परवरिश पर भरोसा है तो वो 10 का दम शो करें और असलियत में जैसे हैं, वैसे ही रहें।
फिर कैसे बदला लोगों का नजरिया?
शो का अपनी पब्लिक इमेज पर पड़े असर को याद करते हुए सलमान ने कहा, 'मीडिया में मेरी जो इमेज बनी थी, वह एक ही एपिसोड में साफ हो गई।' लोगों ने उन्हें सिर्फ उनकी फिल्मों के जरिए देखना बंद किया और उन्हें 10 का दम से भी पहचानने लगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसके बावजूद उनकी लाइफ में उतार-चढ़ाव आते रहे, जिसका उन्होंने सामना किया।