Weekly Horoscope 21-27 September 2026 Singh Kanya Tula Vrashchik: सितंबर (September) का चौथा सप्ताह में ग्रहों की चालआपके लिए क्या खास लेकर आएगी। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 2026)
साप्ताहिक ग्रह गोचर (Weekly Grah Gochar)
सूर्य गोचर (Surya Gochar)
इस सप्ताह सूर्य कन्या राशि में रहेंगे।
मंगल गुरु गोचर (Mangal Guru Gochar)
इस सप्ताह मंगल और गुरु कर्क राशि में रहेंगे।
शुक्र गोचर (Shukra Gochar)
इस सप्ताह शुक्र तुला राशि में रहेंगे।
शनि गोचर (Shani Gochar)
इस सप्ताह वक्री शनि मीन राशि में रहेंगे।
राहु गोचर (Rahu)
इस सप्ताह राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
बुध गोचर (Budh Gochar)
इस सप्ताह बुध प्रारंभ में कन्या राशि में रहेंगे इसके बाद 26 तारीख के 12:38 दिन से तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (singh Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आपके पास धन आने की पूरी उम्मीद है। व्यापारियों को व्यापार में बहुत सफलता प्राप्त हो सकती है। बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। भाइयों के साथ थोड़ी तकरार हो सकती है। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। आपके थोड़े से प्रयास से ही आपके शत्रु भाग जाएंगे।
इस सप्ताह आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 तारीख विशेष रूप से उपयोगी है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सजग रहकर कार्यों को निपटाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Kanya Saptahik Rashifal)
यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में आपको सफलता प्राप्त होगी । धन आने का सुंदर योग है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से थोड़ा सा सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपने शत्रुओं को आप इस सप्ताह थोड़े से प्रयास से पराजित कर सकते हैं। भाग्य का आपके साथ मिलेगा।
इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 तारीख लाभदायक है। 24 और 25 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन रविवारहै।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)
यह सप्ताह आपके लिए ठीक रह सकता है। कचहरी के कार्यों में आपको प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी । इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे। आपको अपने संतान से इस सप्ताह कम सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है।
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 और 23 तारीख फलदायक है। 26 और 27 तारीख को आपको सतर्कता पूर्वक कार्यों को करना चाहिए ।
इस सप्ताह आपको प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
यह भी पढ़ें: Budhaditya Yog 2026: कन्या राशि में बना शक्तिशाली योग, वर्ष मेंं एक बार होता है इन ग्रहों का मिलन, 26 सितंबर तक का समय इनके लिए है बेहद लकी
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Vrashchik Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आपके पास धन लाभ का अच्छा योग है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपको अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। आपको इस सप्ताह का उपयोग करना चाहिए। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। उनके व्यापार की उन्नति होगी। भाग्य से भी आपको मदद मिलेगी,परंतु पिछले सप्ताह से कम। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 तारीख परिणाम दायक हैं। अगर आप लॉटरी में अपना पैसा लगाते हैं तो 24 और 25 तारीख को आपको लाभ हो सकता है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
Weekly Horoscope 21-27 September 2026: धनु के लिए 26 और 27 सितंबर रहेगा लकी, मकर के पास गलत रास्ते से धन आने के योग, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल