IND vs NZ : वेलिंगटन में वैभव-अभिषेक का तांडव, टी20 के सारे रिकॉर्ड हुए धुआं, टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Published on 27 अक्टू॰ 2026

वेलिंगटन (Wellington) में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले (Third T20 match) में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बल्ले से ऐसा तांडव मचाया कि टी20 के सारे रिकॉर्ड धुआं-धुआं हो गए।

नई दिल्ली। वेलिंगटन (Wellington) में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले (Third T20 match) में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बल्ले से ऐसा तांडव मचाया कि टी20 के सारे रिकॉर्ड धुआं-धुआं हो गए। भारत ने महज़ 2.2 ओवरों टीम के 50 रन पूरे कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (T20 International Cricket) के इतिहास में सबसे तेज टीम फिफ्टी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बना दिया।

पढ़ें :- IND vs NZ : भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का आगाज कल से,प्‍लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 118 रन कूटकर टीम इंडिया ने अपनी बादशाहत साबित की

इसके साथ ही वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरप्ले (ओवर्स 1-6) में बिना किसी नुकसान के 118 रन ठोककर टीम इंडिया ने पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में 100 से ज्यादा रन ठोकने का यह अनोखा कारनामा दुनिया की चुनिंदा टीमें ही कर पाई हैं। इस मामले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है, जहां टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 118 रन कूटकर अपनी बादशाहत साबित की।

बता दें कि भारत इससे पहले दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ भी पावरप्ले में 100 रन (100/0) बना चुका है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सोफिया के मैदान पर रोमानिया ने सर्बिया के खिलाफ 5.4 ओवर में 116 रन (116/0) बनाए थे, जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ एडिनबर्ग में ऑस्ट्रेलिया (113/1) ने बनाए थे।

टी20 में सबसे तेज टीम 100 रन

पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने सिर्फ 5 ओवरों में ही अपने 100 रन पूरे करके टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सबसे तेज शतकीय साझेदारी और टीम स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में रोमानिया (5.2 ओवर), साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (5.3 ओवर) जैसी टीमें भी ज्यादा पीछे नहीं हैं, जिन्होंने मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करके यह मुकाम हासिल किया है।

सबसे तेज फिफ्टी

साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह द्वारा खेली गई 12 गेंदों की ऐतिहासिक पारी आज भी इस लिस्ट में नंबर-1 पर कायम है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों और 15 गेंदों में जबकि शिवम दुबे ने 15 गेंदों में अर्धशतक ठोककर इस कुलीन सूची में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है।

टी20 में सबसे तेज टीम अर्धशतक

मैच की पहली गेंद से ही विपक्षी गेंदबाजों पर किस कदर टूट पड़ा जाता है, इसका अंदाजा टी20 क्रिकेट के इस रिकॉर्ड से लगाया जा सकता है। पापुआ न्यू गिनी और रोमानिया के बाद अब भारत ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में महज 2.2 ओवरों में अपनी टीम के 50 रन पूरे करके टी20 इंटरनेशनल इतिहास की संयुक्त रूप से सबसे तेज टीम फिफ्टी (Fastest Team Fifty) बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिलीपींस, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें भी इस मामले में अपनी तूफानी शुरुआत के लिए जानी जाती हैं।

पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर

टी20 में पारी की पहली ही गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के

भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचते हुए 8 बार पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने का एक ऐसा महारिकॉर्ड बना दिया है, जिसके आसपास भी फिलहाल कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं टिकता। इस मामले में अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी (6 छक्के) और भारत के ही सूर्यकुमार यादव (5 छक्के) अन्य प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें: