Weekly Horoscope 21-27 September 2026: धनु के लिए 26 और 27 सितंबर रहेगा लकी, मकर के पास गलत रास्ते से धन आने के योग, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल

Published on 19 सित॰ 2026

Weekly Horoscope 21-27 September 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen: सितंबर का चौथा सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। जानते हैं  ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि  धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

सितंबर (September) का चौथा सप्ताह और नए महीने की शुरुआत में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि धनु, मकर, कुंभ, मीन  राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

साप्ताहिक ग्रह गोचर (Weekly Grah Gochar) 

सूर्य गोचर (Surya Gochar) 

इस सप्ताह सूर्य कन्या राशि में रहेंगे। 

मंगल गुरु गोचर (Mangal Guru Gochar) 

इस सप्ताह मंगल और गुरु कर्क राशि में रहेंगे। 

शुक्र गोचर (Shukra Gochar) 

इस सप्ताह शुक्र तुला राशि में रहेंगे। 

शनि गोचर (Shani Gochar)

इस सप्ताह वक्री शनि मीन राशि में रहेंगे। 

राहु गोचर (Rahu) 

इस सप्ताह राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। 

बुध गोचर (Budh Gochar) 

इस सप्ताह बुध प्रारंभ में कन्या राशि में रहेंगे इसके बाद 26 तारीख के 12:38 दिन से तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal) 

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में धन लाभ  होगा। अगर आप धन हानि का भी प्रयास करेंगे तो भी व्यापार में आप धन हानि नहीं कर पाएंगे।  अगर धन लाभ का प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से धन लाभ में वृद्धि होगी। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए सप्ताह अच्छा है। उनको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है। दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए।

इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 तारीख विशेष रूप से उपयोगी है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

मकर राशि  साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal) 

अधिकारी और कर्मचारियों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। उनको सफलता प्राप्त होगी। भाग्य से आपको इस सप्ताह मदद मिलेगी । व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक रहेगा । उनको व्यापार में लाभ होगा। इस सप्ताह आपके पास गलत रास्ते से धन आने का योग बन सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे।

इस सप्ताह आपके लिए 21 , 22 और 23 तारीख शुभ है सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Rashifal) 

 इस सप्ताह भाग्य आपकी मदद करेगा।  अगर आप थोड़ा भी प्रयास करेंगे तो भाग्य के कारण आप कई कार्यो में सफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसे खून संबंधी रोगों से सावधान रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। माता और पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । अधिकारी और कर्मचारियों के लिए सप्ताह ठीक-ठाक है।

व्यापारियों को इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहकर कार्य करना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 तारीख लाभदायक है। 21 ,22 और 23 तारीख को आपको सचेत रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal) 

व्यापारियों को इस सप्ताह काफी लाभ होगा। उनके थोड़े से प्रयास से भी  लाभ में वृद्धि होगी। दुर्घटनाओं से आप इस सप्ताह पूरी तरह से बचेंगे। आपके माता-पिता जी और जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है। उनका सहयोग आपको  कम मात्रा में प्राप्त होगा।

इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 तारीख परिणाम मूलक है। 24 और 25 तारीख को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए। 26 और 27 तारीख को आपके संतान को लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें:  Budhaditya Yog 2026: कन्या राशि में बना शक्तिशाली योग, वर्ष मेंं एक बार होता है इन ग्रहों का मिलन,  26 सितंबर तक का समय इनके लिए है बेहद लकी