Weekly Horoscope 14-20 September 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen:सितंबर का तीसरा सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि सिंह (Singh) , कन्या, (Kanay ) तुला (Tula) , वृश्चिक (Vrashchik) राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
सितंबर (September) का तीसरा सप्ताह और नए महीने की शुरुआत में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से किसिंह (Singh) , कन्या, (Kanay ) तुला (Tula) , वृश्चिक (Vrashchik)राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
गुरु गोचर
इस सप्ताह गुरु कर्क राशि में रहेंगे।
शुक्र गोचर
शुक्र तुला राशि में रहेंगे।
बुध कन्या राशि में रहेंगे।
शनि गोचर
वक्री शनि मीन राशि में रहेंगे।
राहु गोचर
राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
सूर्य गोचर
सूर्य प्रारंभ में सिंह राशि में रहेंगे इसके बाद 17 सितंबर को रात 11.37 रात से वह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
मंगल गोचर
मंगल देव प्रारंभ में मिथुन राशि में रहेंगे। इसके बाद 18 सितंबर को दिन में 3: 03 से कर्क राशि में गोचर करेंगे।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Singh Weekly Horoscope)
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में कोई अच्छा कार्य होगा। जिसमें काफी धन व्यय हो सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना है। प्रयास करें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस सप्ताह थोड़ा सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। उनको सफलताएं मिलेंगी। भाग्य से कोई विशेष आशा नहीं रखना चाहिए। कर्म पर विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को बड़े आसानी से थोड़े ही प्रयास से पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख उपयोगी है।
16 ,17 और 18 को आपको थोड़ा सतर्क रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्तुओं का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Kanya Weekly Horoscope)
यह सप्ताह सामान्यतः आपके लिए अच्छा रह सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा फल देने वाला होगा। धन की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ होगा। अधिकारी और कर्मचारियों को इस सप्ताह सतर्क रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से थोड़ी मदद मिल सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख फलदायक है।
16, 17 और 18 तारीख को आपका अपने भाइयों के साथ संबंध थोड़ा ठीक हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Tula Weekly Horoscope)
यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। उनको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। कचहरी के कार्यों में सावधानीपूर्वक धन व्यय करने पर सफलता प्राप्त हो सकती है। भाग्य के स्थान पर इस सप्ताह आप को कर्म पर विश्वास करना चाहिए।
इस सप्ताह (Weekly Horoscope 2026) आपके लिए 14 और 15 तारीख की दोपहर तक का समय विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। 16 तारीख के दोपहर से 17 और 18 तारीख को आपको धन के मामले में सतर्क रहना चाहिए अन्यथा आपका धन बर्बाद हो सकता है।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ करें एवं मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर विशेष रूप से हनुमान चालीसा का तीन बार वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Vrashchik Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। अगर आप प्रयास करें तो आपको अपने व्यापार में बहुत अच्छा लाभ होगा।
सामान्य तौर पर व्यापारियों को इस सप्ताह लाभ प्राप्त होगा। भाग्य से भी आपको मदद मिलेगी। अधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्यालय में सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए।
इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख कार्यों को करने हेतु परिणाम दायक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधानी पूर्वक, सचेत रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
Weekly Horoscope 14-20 September 2026: धनु के लिए 16-17-18 क्यों हैं अनलकी, मकर के लिए क्या कहती है ग्रहों की चाल, पढ़ें कुंभ मीन का साप्ताहिक राशिफल