Wedding Saree Trends 2026: वेडिंग सीजन के लिए बेस्ट हैं ये 5 ट्रेंडी साड़ियां, हर किसी की नजरें आप पर होंगी - Haribhoomi

Published on 4 अग॰ 2026

Wedding Saree Trends 2026: शादी के सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए साड़ी का चुनाव आपके लुक को खास बना सकता है। अगर आपको 2026 के ट्रेंड्स फॉलो करना हैं, तो ये 5 साड़ियां वॉर्डरोब में शामिल करें।

Wedding Saree Trends 2026

वेडिंग सीजन के लिए बेस्ट हैं ये 5 ट्रेंडी साड़ियां(AI generated)

  • Published: 04 Aug 2026, 02:54 PM IST
  • Last Updated: 04 Aug 2026, 02:54 PM IST

Wedding Saree Trends: शादी का निमंत्रण मिलते ही सबसे पहले दिमाग में आउटफिट का ख्याल आता है। अगर इस वेडिंग सीजन आप भी ऐसा लुक चाहती हैं, जो ट्रेडिशनल होने के साथ ट्रेंडी भी लगे, तो 2026 की ये साड़ी ट्रेंड्स आपकी तलाश पूरी कर सकती हैं। रॉयल फैब्रिक, खूबसूरत डिजाइन और आसान स्टाइलिंग वाली ये साड़ियां हर वेडिंग फंक्शन में आपको सबसे अलग पहचान दिलाने का दम रखती हैं।

1. बनारसी सिल्क साड़ी

बनारसी सिल्क साड़ी
बनारसी सिल्क साड़ी

पारंपरिक लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बनारसी सिल्क साड़ी हमेशा पहली पसंद रहती है। इसकी खूबसूरत जरी वर्क और सिल्क फैब्रिक इसे बेहद शाही लुक देते हैं। इस बार रेड और मैरून के अलावा एमराल्ड ग्रीन, वाइन और पेस्टल रंग भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। ट्रेडिशनल जूलरी के साथ इसका लुक और निखर जाता है।

2. ऑर्गेंजा साड़ी

ऑर्गेंजा साड़ी
ऑर्गेंजा साड़ी

हल्की और स्टाइलिश साड़ी की तलाश है तो ऑर्गेंजा बेहतरीन विकल्प हो सकती है। फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी, पेंटेड प्रिंट और सटल बॉर्डर वाली ऑर्गेंजा साड़ियां दिन के फंक्शन्स के लिए परफेक्ट मानी जा रही हैं। इसका हल्का फैब्रिक लंबे समय तक पहनने पर भी आराम देता है।

3. टिश्यू साड़ी

 टिश्यू साड़ी
टिश्यू साड़ी

अगर आप रिसेप्शन या शाम की पार्टी में ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो टिश्यू साड़ी अच्छा विकल्प है। इसका हल्का शिमरी टेक्सचर बिना ज्यादा मेहनत के एलिगेंट लुक देता है। इसे हल्के गहनों और सिंपल मेकअप के साथ भी आसानी से कैरी किया जा सकता है।

4. कांजीवरम सिल्क साड़ी

बनारसी सिल्क साड़ीकांजीवरम साड़ी अपनी क्लासिक बुनाई और चौड़े बॉर्डर के कारण हमेशा खास मानी जाती है। जो महिलाएं ट्रेडिशनल और रॉयल स्टाइल पसंद करती हैं, उनके लिए यह शानदार चुनाव है। गोल्ड जूलरी और बन हेयरस्टाइल के साथ इसका लुक और भी आकर्षक दिखाई देता है।

5. प्री-ड्रेप्ड साड़ी

 प्री-ड्रेप्ड साड़ी
प्री-ड्रेप्ड साड़ी

आजकल प्री-ड्रेप्ड साड़ियां तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। इन्हें पहनने में ज्यादा समय नहीं लगता और पल्लू या प्लेट्स संभालने की परेशानी भी नहीं होती। संगीत, कॉकटेल या डेस्टिनेशन वेडिंग जैसे आयोजनों में यह मॉडर्न और कम्फर्टेबल विकल्प साबित हो सकती है।

इस साल फैशन का फोकस सिर्फ भारी कढ़ाई वाले आउटफिट्स पर नहीं है, बल्कि ऐसे कपड़ों पर है जो स्टाइलिश होने के साथ लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकें। अच्छी क्वालिटी का फैब्रिक, सॉफ्ट रंग और टाइमलेस डिजाइन इस वेडिंग सीजन के सबसे बड़े ट्रेंड माने जा रहे हैं। ऐसे आउटफिट्स चुनने की सलाह दी जा रही है जिन्हें शादी के बाद भी अलग-अलग मौकों पर नए अंदाज में पहना जा सके।

यह भी पढ़ें: बारिश में पूरे चेहरे पर निकल रहे हैं पिंपल्स? अपनाएं ये 7 आसान तरीके, त्वचा रहेगी साफ