Sep 03, 2026 04:59 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Vivo ने OriginOS 7 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Android 17 आधारित यह नया OS 16 सितंबर को पेश होगा, जिसमें नया ट्रांसपेरेंट डिजाइन, लिक्विड एनिमेशन और कई नए कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे।

OriginOS 7 को चीन में होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।
टेक ब्रैंड Vivo अपने स्मार्टफोन्स के लिए अगली बड़ी सॉफ्टवेयर अपडेट OriginOS 7 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है और इसके साथ ही नए ऑपरेटिंग सिस्टम के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की झलक भी दिखाई है। OriginOS 7 को 16 सितंबर 2026 को चीन में होने वाली Vivo Developer Conference में पेश किया जाएगा। यह नया सॉफ्टवेयर Android 17 पर आधारित होगा।
OriginOS 7 में सबसे बड़ा बदलाव इसके विजुअल डिजाइन में देखने को मिल सकता है। Vivo ने हाल के टीजर्स में ट्रांसपेरेंट या ग्लास जैसे इंटरफेस, फ्लूइड एनिमेशन और नए लाइटिंग इफेक्ट्स दिखाए हैं। कंपनी इस नए डिजाइन लैंग्वेज को Light and Shadow Aesthetics कह रही है। इसमें इंटरफेस के कुछ एलिमेंट्स बैकग्राउंड वॉलपेपर के साथ घुलते-मिलते नजर आएंगे, जिससे स्क्रीन पर ज्यादा ओपेन और प्रीमियम एक्सपीरियंस मिल सकता है।
नए OriginOS 7 में Vivo की pixel-level ‘see-through colour’ टेक्नोलॉजी भी शामिल होगी। इसका काम अलग-अलग बैकग्राउंड के हिसाब से इंटरफेस के कुछ हिस्सों को एडजस्ट करना होगा, ताकि टेक्स्ट और अन्य जानकारी पढ़ने में आसानी रहे। यानी अगर वॉलपेपर काफी रंगीन या ब्राइट है, तब भी जरूरी टेक्स्ट को ज्यादा साफ दिखाने की कोशिश की जाएगी।
OriginOS 6 से 14 प्रतिशत तेज रेंडरिंग का दावा
Vivo ने OriginOS 7 में एनिमेशन और परफॉर्मेंस पर भी काम किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने Blue River rendering engine को Virtual GPU 4.0 के साथ दोबारा तैयार किया है। Vivo का दावा है कि नया सिस्टम OriginOS 6 की तुलना में 14 प्रतिशत तेज रेंडरिंग दे सकता है। इससे ऐप्स और इंटरफेस के बीच एनिमेशन ज्यादा स्मूद महसूस हो सकते हैं।
यूजर इंटरैक्शन को भी ज्यादा लाइवली बनाने की कोशिश की गई है। किसी बटन को दबाने पर रिपल इफेक्ट दिखाई देगा, जबकि स्क्रीन पर उंगली को ड्रैग करने के दौरान लाइट और शैडो इफेक्ट बदलते नजर आ सकते हैं। ये बदलाव रोजमर्रा के इस्तेमाल में इंटरफेस को ज्यादा डायनामिक बनाने के लिए किए गए हैं।
लॉक स्क्रीन पर मिलेंगे नए Liquid Themes
OriginOS 7 के लॉक स्क्रीन में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें Liquid Themes नाम का नया फीचर दिया जाएगा, जिसमें फोन को टिल्ट या शेक करने पर लॉक स्क्रीन वॉलपेपर में एनिमेशन दिखाई दे सकता है। इसके अलावा Flash Card Theme भी मिलेगा, जो तस्वीरों, कैरेक्टर्स या जगहों को लॉक स्क्रीन कार्ड के रूप में दिखाने का विकल्प देगा।
Vivo एक नया सिस्टम-वाइड स्टिकर फीचर भी ला रही है। यूजर्स स्टिकर्स को होम स्क्रीन, फोटो एल्बम, वॉलपेपर और Always-on Display पर इस्तेमाल कर सकेंगे। खास बात यह है कि तस्वीरों से अपने कस्टम स्टिकर्स बनाने का विकल्प भी मिल सकता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें