Vivo के 9000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी - vivo t5 pro 5g discount offer via flipkart 9000 mah battery 50mp camera phone under 40000

Published on 20 सित॰ 2026

Vivo T5 Pro 5G पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत ₹37,999 तक आ सकती है। यह फोन ...और पढ़ें

Vivo के 9000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

Vivo के 9000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी काफी वक्त से 40 हजार रुपये से कम बजट में ऐसा 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, जिसमें दमदार बैटरी के साथ अच्छा कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर भी मिले, तो Vivo T5 Pro 5G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और स्नैपड्रगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत इसे इस प्राइस सेगमेंट में और आकर्षक बना देती है। चलिए पहले डील के बारे में जान लेते हैं...

Vivo T5 Pro 5G पर डिस्काउंट

वीवो के इस शानदार फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फिलहाल ₹41,999 हो गई है। लिस्टिंग में फोन की कीमत ₹55,999 बताई गई है, यानी करीब 25% की छूट मिल रही है। ऑफर्स का लाभ लेने के बाद तो फोन की कीमत ₹37,999 तक आ सकती है।

इस फोन पर कई बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर ₹4,000 तक की छूट और Flipkart SBI Credit Card पर भी ₹4,000 तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा HDFC Bank Credit/Debit Card से पेमेंट करने पर ₹2,000 की छूट, जबकि SBI Credit/Debit Card पर भी ₹2,000 की छूट मिल रही है।

एक्सचेंज पर भी बड़ा फायदा

इतना ही नहीं अगर आपके पास कोई पुराना फोन है, तो उसे एक्सचेंज करके भी आप ₹40,300 तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं। हालांकि रियल एक्सचेंज वैल्यू पुराने डिवाइस के मॉडल, कंडीशन पर डिपेंड करेगी। इसके अलावा फोन को ₹4,444 प्रति माह की 9 महीने की No Cost EMI पर भी खरीदने का ऑप्शन है।

Vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर और 12GB तक LPDDR4X RAM दी गई है।

Vivo T5 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा है, जो OIS और EIS सपोर्ट करता है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,020mAh बैटरी है, जिसे 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।